मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

अच्छे वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 282 निफ्टी 80 अंक ऊपर

बैंक निफ्टी में 370 अंको की जोरदार तेजी, शानदार ग्लोबल संकेतो ने मार्केट में जोश भरा

share bazar me teji sensex 282 nifty 80 ank uper

मुंबई (समयधारा) : देश के शेयर बाजारों में आज भी तेजी का माहौल है l बाजार रोज नई उचाईयों को छू रहा है l 

आज की तेजी में अच्छे विदेशी संकेतो का हाथ रहा l इस समय सेंसेक्स 282 निफ्टी 80 अंक ऊपर चढ़कर कारोबार कर रहा है l 

अच्छे ग्लोबल संकेतों के दम पर  बाजार आज नई ऊंचाई पर खुला है।

फिलहाल सुबह 9.20am पर  Sensex 250 अंको की बढ़त के साथ 47,600 को पार दिख रहा है।

वहीं, Nifty करीब 70 अंकों की बढ़त के साथ 13940 के आसपास दिख रहा है।

इस महीने 8वीं बार बाजार की रिकॉर्ड ओपनिंग हुई है। इस महीने बाजार14वीं बार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। 

कल के कारोबार में अमेरिकी बाजार नए शिखर पर पहुंचते दिखे। कल के कारोबार में डाओ जोंस ने  डबल सेंचुरी लगाई।

share bazar me teji

एशियाई बाजारों में भी तेजी नजर आ रही है।  डाओ फ्यूचर्स करीब 100 अंक ऊपर दिख रहा है।

SGX निफ्टी में करीब 50 अंको की मजबूती दिख सकती है। 2008 के बाद ये सबसे शानदार दिसंबर हो सकता है।

share bazar me teji 

अमेरिका में 900 अरब डॉलर का कोरोना पैकेज लागू हो गया है और 2000 अरब डॉलर के पैकेज पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

उधर UK में इस हफ्ते AstraZeneca की वैक्सीन को मंजूरी संभव है। वहीं कल क्रूड और सोना एक दायरे में रहे।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button