मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

शुरूआती तेजी के बाद शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद

सेंसेक्स 31 अंक निफ्टी 19 अंक बैंकनिफ्टी 378 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ.

Share bazar news updates in hindi

मुंबई (समयधारा) : देश के शेयर बाजारों में आज जोरदार उठापठक देखने को मिली l

शुरूआती तेजी के बाद शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ l 

सेंसेक्स 31 अंक निफ्टी 19 अंक बैंकनिफ्टी 378 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ l 

BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेसेंक्स 31.12 यानी 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 50,363.96 के स्तर पर बंद हुआ है।

वहीं NSE का 50 शेयरों व़ाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 19.05 अंक यानी 0.13 फीसदी टूटकर 14,910.45 के स्तर पर बंद हुआ है।

हालांकि मिड और स्म़ॉल कैप हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहें।

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.47 फीसदी और स्म़ॉल कैप इंडेक्स 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

रुपया 2 पैसे कमजोर होकर 72.47  के मुकाबले 72.49 के स्तर पर खुला है।

Share bazar news updates in hindi

MCX पर सोना 45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। US में बॉन्ड यील्ड घटने से सोने को सहारा मिला है। FOMC की बैठक के नतीजे पर बाजार की नजर रहेगी। FOMC की बैठक का नतीजा कल आएगा। दरों में बढ़ोतरी की समय सीमा पर बाजार की नजर रहेगी।

MCX पर चांदी के दाम 67,500 रुपये प्रति 1 किलो के करीब पहुंच गया है। US में बॉन्ड यील्ड घटने से चांदी में थोड़ा सपोर्ट मिला है। बेस मेटल्स में कमजोरी से दबाव देखनेको मिल रहा है।

नैचुरल गैस 2 महीने के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। गर्म मौसम की उम्मीद से कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है।

कोरोना वैक्सीनेशन ने  रफ्तार पकड़ी है। एक दिन में रिकॉर्ड 30 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ।  अब तक 3 करोड़ से ज्यादा लोगों को  वैक्सीन दी गई है।

Share bazar news updates in hindi

आज सुबह शेयर बाजार 

बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेसेंक्स 283.52 अंक यानी 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 50,678.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं निफ्टी 64.85 अंक यानी 0.43 फीसदी की मजबूती के साथ 14,994.35 के स्तर पर नजर आ रहा है।

 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button