मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

शेयर बाजार ऊपर, Adani Ports-Infosys-HDFC फोकस में

सेंसेक्स 372 अंक निफ्टी 110 अंक बैंकनिफ्टी 143 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार l 

share-bazar-uper adani-ports-infosys-hdfc in focus 

मुंबई (समयधारा) : देश के शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है l

सेंसेक्स 372 अंक निफ्टी 110 अंक बैंकनिफ्टी 143 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार l 

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

अच्छे ग्लोबल संकेतों के दम पर भारतीय बाजारों ने भी आज जोरदार तेजी के साथ शुरूआत की है।

फिलहाल सेंसेक्स 296.43 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 60,089.57 के स्तर पर दिख रहा है।

वहीं, निफ्टी 80.70 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 17914.05 के स्तर पर नजर आ रहा है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें (12 सितंबर 2022)

 सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Government OMCs) ने रोज की तरह आज भी पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं।

आज सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

देश में 115 दिन से पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली से लेकर मुंबई और कोलकाता से लेकर चेन्नई तक सभी मेट्रो शहरो में पेट्रोल-डीजल के रेट जस के तस बने हुए हैं।

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में गिरावट का रूख बना हुआ है।

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

अच्छे ग्लेबल संकेतों के बीच बाजार में प्री-ओपनिंग में सपाट शुरुआत के बाद अब बढ़त के साथ कारोबार होता दिख रहा है।

फिलहाल सेंसेक्स 119.15 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 59912.29 के स्तर पर दिख रहा है।

वहीं, निफ्टी 57.50 अंक यानी 0.32 फीसदी की तेजी के साथ 17890 के आसपास कारोबार कर रहा है।

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल (12 सितंबर 2022)

ग्लोबल मार्केट से आज अच्छे संकेत नजर आ रहे हैं। एशिया में निक्केई मजबूत है। SGX NIFTY और US फ्यूचर्स में फ्लैट कारोबार हो रहा है।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को 2 फीसदी से ज्यादा दौड़े थे। इधर आज चीन, दक्षिण कोरिया और हांग कांग के बाजार बंद हैं।

सप्लाई की चिंताओं से कच्चे तेल में तेजी बढ़ी है। इसका भाव 3 फीसदी चढ़कर 92 डॉलर के पार निकल गया है।

आज ONGC,OIL और HOEC जैसी कंपनियों पर फोकस रहेगा।

कल कैसे रही थी बाजार की चाल (11 सितंबर 2022)

9 सितंबर को खत्म हुए हफ्ते में निफ्टी में 1.7 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू बॉन्ड यील्ड में गिरावट का फायदा बाजार को मिला।

बीते हफ्ते ऑटो टॉप लूजर रहे। वहीं, बैंक, कैपिटल गुड्स और हेल्थकेयर टॉप गेनर रहे।

कारोबारी दिन के अंत में सेंसेक्स 100 अंकों की बढ़त के साथ 59793 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं, निफ्टी 34 अंक की बढ़त के साथ 17833 के स्तर पर बंद हुआ।

इसके साथ ही निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बियरिश बेल्ट होल्ड जैसा पैटर्न बनाया था।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button