मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

सेंसेक्स 254 अंक निफ्टी 76 अंक बैंकनिफ्टी 73 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआ

बाजार में आज जोरदार उठापठक देखने को मिली पर विकली एक्सपायरी के दिन बाजार ऊपरी स्तर पर बंद होने को कामयाब रहा

share bazar uper band, sensex nifty banknifty me badhat

Mumbai (समयधारा) : बाजार में आज जोरदार उठापठक देखने को मिली पर विकली एक्सपायरी के दिन बाजार ऊपरी स्तर पर बंद होने को कामयाब रहा l

सेंसेक्स 254 अंक निफ्टी 76 अंक बैंकनिफ्टी 73 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआ l

छोटे-मझोले शेयरों में भी बढ़त रही।

बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.72 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स 0.94 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

कारोबार के अंत में  सेसेंक्स 254.03 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 51,279.51 के स्तर पर बंद हुआ है।

वहीं  निफ्टी 76.40 अंक यानी 0.51 फीसदी की मजबूती के साथ 15,174.80 के स्तर पर बंद हुआ है।

कोयला मंत्री ने कहा है कि कोल इंडिया के नीजिकरण का कोई प्रस्ताव नहीं।

इस बीच बिहार सरकार की तरफ से अहम बयान आया है जिसमें कहा  गया है कि बिहार में एथेनॉल उत्पादन बढ़ाने पर जोर है।

बिहार में एथेनॉल उत्पादन पर इंसेंटिव दी जाएगी। जिसके लिए एथेनॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति तैयार की गई है।

आज सुबह शेयर बाजार 

देश के शेयर बाजारों में आज भी तेजी बरकरार है l 

सेंसेक्स 201अंक निफ्टी 51 अंक बैंकनिफ्टी 62 अंक ऊपर चढ़कर कारोबार कर रहा है l  (11.15am)

आज सुबह 9.20am पर शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है।

BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेसेंक्स 374 अंक यानी 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 51,399.48 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्सनिफ्टी 111.65 अंक यानी 0.74 फीसदी की मजबूती के साथ 15,210.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सऊदी अरब से सप्लाई की चिंता कम होने से क्रूड में  दूसरे दिन नरमी है।

ब्रेंट का भाव अड़सठ डॉलर के नीचे फिसला है। लेकिन सोने में  चमक लौटी है। COMEX GOLD 1700 डॉलर के ऊपर आया है।

बॉन्ड यील्ड में नरमी से अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली है।

टेक शेयरों में खरीदारी से NASDAQ पौने 4 फीसदी उछला है। नवंबर के बाद सबसे बड़ी रैली देखने को मिली है।

इधर एशिया की बढ़त पर शुरुआत हुई है। SGX NIFTY में भी 60 अंकों की मजबूती देखने को मिली है। 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button