मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

शेयर मार्केट में तेजी का रुख, जाने यह तेजी रहेगी बरकरार या फिर…?

सेंसेक्स 571 अंक निफ्टी 168 अंक बैंकनिफ्टी 358 अंक ऊपर चढ़कर कर रहे है कारोबार

share bazar uper stock market india news updates in hindi sharemarket live 

मुंबई (समयधारा) : देश के शेयर बाजार में आज तेजी का रुख है l 

सेंसेक्स 571 अंक निफ्टी 168 अंक बैंकनिफ्टी 358 अंक ऊपर चढ़कर कर रहे है कारोबार l

आज के कारोबार में रिलायंस-ओएनजीसी-एचडीएफसी आदि शेयरों में बढ़त देखी जा रही है l

आज सुबह शेयर बाजार (5 जुलाई 2022)

बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। निफ्टी 15900 के पार खुला है।

सेंसेक्स 252.56 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 53487.33 के स्तर पर नजर आ रहा है l

जबकि निफ्टी 77.50 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 15912.90 के स्तर पर नजर आ रहा है।

अब शेयर बाजार यहाँ से किस दिशा जाएगा यानी ऊपर या नीचे…? 

अगर निफ्टी 16170/16180 के ऊपर जाएगा तो ही शेयर मार्केट में ऊपर का रुख हो सकता है l

और अगर यह लेवल नहीं तोड़ता है तो बाजार में अभी भी गिरावट का रुख बरकरार रह सकता है l 

Tuesday Thoughts:जीवन में किसी का भला करोगे तो लाभ होगा…

पेट्रोल-डीजल की कीमतें (5 जुलाई 2022)

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार चल रही है।

पिछले 24 घंटे में क्रूड ऑयल के दामों में तेजी आई। ब्रेंट क्रूड की कीमत 3 डॉलर तक बढ़ गई।

कच्चे तेल की कीमत 111 डॉलर से बढ़कर 114 डॉलर हो गई है। हालांकि, घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के रेट पर इसका असर नहीं हुआ है।

आज हफ्ते के दूसरे दिन 5 जुलाई को पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आज दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर रही।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 111.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 97.28 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।”

Restaurants, Hotels खाने के बिल में नहीं जोड़ सकते सर्विस चार्ज-सरकार ने कहा,लेकिन ग्राहक से वसूली के लिए दिखाया ये रास्ता

share bazar uper stock market india news updates in hindi sharemarket live 

प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार (5 जुलाई 2022)

प्री-ओपनिंग सेशन में बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई हैl

सेंसेक्स 215.02 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 53449.79 के स्तर पर नजर आ रहा हैl

जबकि निफ्टी 28.10 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 15863.50 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल (5 जुलाई 2022)

“ग्लोबल मार्केट से बाजार के लिए मंगल संकेत नजर आ रहे है। एशियाई बाजार मजबूत नजर आ रहा है।

SGX NIFTY में चौथाई परसेंट से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल रही है।

US फ्यूचर्स भी आधे परसेट तक चढ़े है। अमेरिकी बाजार इंडिपेंडेंस डे के मौके पर कल बंद थे।”

कल कैसी रही थी बाजार की चाल (4 जुलाई 2022)

“बाजार ने इस हफ्ते की शुरुआत पॉजिटिव नोट पर की है। 4 जुलाई को सेंसेक्स-निफ्टी में 0.50 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली।

Whatsapp Tricks:अपने फोन पर बिना टाइप किए किसी को भी भेजें व्हाट्सएप मैसेज

बाजार को कल बैंकिंग, फाइनेंशियल और एफएमसीजी शेयरों से अच्छा सपोर्ट मिला।

Sensex कल 327 अंक बढ़कर 53,235 के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं, निफ्टी 83 अंकों की बढ़त के साथ 15835 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर बुलिश कैंडल बनाया था।”


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button