breaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेसमार्केट
Trending

कोरोना हाहाकार : शेयर मार्केट भारी गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 1375 अंक बंद

कोरोना ने फिर शेयर बाजार को लहूलुहान कर दिया, निफ्टी 379 अंक व बैंक निफ्टी 1187 अंक गिरकर बंद,

sharemarket black-monday stockmarket-close-down
मुंबई (समयधारा) : आज कोरोना ने फिर शेयर बाजार को लहूलुहान कर दिया  l
 सेंसेक्स आज 1375 अंक निफ्टी 379 अंक व बैंक निफ्टी 1187 अंक गिरकर बंद l
फार्मा और FMCG को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स  लाल निशान में बंद हुए हैं। ऑटो, बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट  देखने को मिली है।
बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स Sensex आज 1375 अंक गिरकर 28,440 पर बंद हुआ है।
वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 379 अंक गिरकर 8281 पर बंद हुआ है।
बैंक निफ्टी 1187 अकं गिरकर 18,782 पर बंद हुआ है। छोटे-मझोले शेयरों में भी बिकवाली का दबाव रहा।
मिडकैप इंडेक्स 317 अंक गिरकर 11,446 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में गिरावट रही।
वहीं, निफ्टी के निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में गिरावट रही। बैंक निफ्टी के 12 में से 10 शेयर गिरे।
sharemarket black-monday stockmarket-close-down
 आज के कारोबार में Nifty 4 फीसदी  लुढ़का तो वहीं Nifty Bank ने 1100 अंकों का गोता लगाया।
HDFC Bk, ICICI BK और Kotak Mahindra Bank ने आज बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया है।
कोरोना का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा,शेयर बाजारों में आज फिर गिरावट l 
सेंसेक्स 517 अंक निफ्टी 151 अंक बैंकनिफ्टी 442 अंक नीचे कारोबार कर रहा है, खेतान, वीआईपी इंडस्ट्रीज में तेजी l 
देश में इस समय कोरोना के मरीजों की संख्या 1000 को पार कर गयी है l
वही बात करें वैश्विक बाजारों की तो अमेरिकी बाजारों में 3 दिन की तेजी पर ब्रेक लग गया l
वही एशियाई बाजारों में अभी भी कोरोना का कहर जारी है l SGX NIFTY में भी कमजोरी देखी जा रही है l 
जर्मनी के स्टेट फाइनेंस मिनिस्टर थॉमस शेफर (Thomas Schafer) ने खुदखुशी कर ली l 
अमेरिका में कोरोना के चलते 1 लाख लोगों की मौत हो सकती है l 
इस समय अमेरिका में कोरोना के मरीजों की संख्या 1.50 लाख को पार कर गयी है l
sharemarket black-monday stockmarket-close-down
व दिन ब दिन वहां हालात और ख़राब होते जा रहे है l मौतों का भी आकड़ा 2100 को पार कर गया है l
वही यूरोप में भी हालात काफी ख़राब है l अकेले इटली में 10000 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है l
स्पेन की राजकुमारी की कोरोना के कारण मौत हो गयी है l तो कुल मिलकर आने वाले दिनों में कोरोना अभी और आतंक मचाएगा l
इसलिए बाजार से इस समय दूर रहे l रिस्क व एंट्री का टाइम अभी बाकी है l 
आज सुबह 9.25am बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब -517.40 अंक
यानि -1.74% फीसदी की कमजोरी के साथ 29298.19 के आसपास कारोबार कर रहा है।
वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी करीब -151.05अंक
यानि 1.74 फीसदी की कमजोरी के साथ 8509.20 के आसपास कारोबार कर रहा है।
बैंक निफ्टी में भी कमजोरी देखी जा रही है l
इस समय बाजार में बैंक शेयर और मेटल शेयरों ने काफी दबाव बनाया हुआ है l
बाजार में फिलहाल सुगर सेक्टर ने काफी जोरदार तेजी दिखाई है l
सेनेटाजर बनाने की छूट के चलते इन शेयरों में जोरदार तेजी देखी जा रही है l 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


sharemarket black-monday stockmarket-close-down
Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button