मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

ग्लोबल बाजारों के अच्छे मूड से भारतीय शेयर बाजार ऊपर,

सेंसेक्स (#sensex) 161 अंक निफ्टी (#Nifty) 45 अंक बैंकनिफ्टी(#niftybank) 123 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार l 

sharemarket up sensex nifty global stockmarket trading high

मुंबई (समयधारा):  देश के शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है l 

सेंसेक्स (#sensex) 161 अंक निफ्टी (#Nifty) 45 अंक बैंकनिफ्टी(#niftybank) 123 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार l 

रूस और यूक्रेन युद्ध के एक साल पूरे हुए है। इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा समिति की आज उच्च स्तरीय बैठक है।

उधर यूरोपीय यूनियन रूस पर नए प्रतिबंध लगा सकता है।

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच आज बाजार की शुरुआत अच्छी मजबूती के साथ हुई है।

फिलहाल सेंसेक्स 222.55 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 59,828.35 के स्तर पर दिख रहा है।

वहीं, निफ्टी 58.55 अंक यानी 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 17565 के आसपास दिख रहा है।

अगले महीने रूस की ओर से प्रोडक्शन में भारी कटौती की आशंका से क्रूड में उछाल देखने को मिल रहा है।

कच्चे तेल का भाव 2% से ज्यादा चढ़कर 82 डॉलर के पार निकला है। उधर सोना 2 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा है।

अगले महीने रूसी क्रूड के प्रोडक्शन में भारी कटौती की संभावना के चलते गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़त देखने को मिली।

लेकिन डॉलर में मजबूती और अमेरिका की इनवेंटरी में उम्मीद से ज्यादा बढ़त के चलते गांग से जुड़ी चिंता को बढ़ा दिया।

ब्रेंट क्रूड फ्यूचर कल 1.61 डॉलर यानी 2 फीसदी की बढ़त के साथ 82.21 डॉलर प्रति बैरल पर सेटल हुआ था।

वहीं, WTI क्रूड 1.44 डॉलर यानी 2 फीसदी की बढ़त के साथ 75.39 डॉलर प्रति बैरल पर सेटल हुआ था।

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहा है।

sharemarket up sensex nifty global stockmarket trading high

फिलहाल सेंसेक्स 302.62 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 59,926.40 के स्तर पर दिख रहा है।

वहीं, निफ्टी 96.25 अंक यानी 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 17591.35 के स्तर पर दिख रहा है।

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल

मार्च वायदा सीरीज के पहले दिन ग्लोबल संकेत पॉजिटिव नजर आ रहा है। एशिया में हरियाली नजर आ रही है।

SGX निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। डाओ फ्यूचर्स फ्लैट नजर आ रहा है। कल अमेरिका में खरीदारी दिखी।

नैस्डेक सबसे ज्यादा करीब पौना परसेंट चढ़ा है। कल अमेरिकी बाजार हरे निशान में बंद हुए थे।

डाओ जोन्स 109 अंक चढ़कर बंद हुआ था। वहीं, S&P500 0.53 फीसदी और नैस्डेक 0.72 फीसदी चढ़कर बंद हुए थे।

US में फरवरी 18 तक जॉबलेस क्लेम में गिरावट आई है। इनिशियल जॉबलेस क्लेम 195000 से घटकर 192000 पर आ गया है।

बाजार को जॉबलेस क्लेम 2 लाख रहने का अनुमान था। US Q4 GDP ग्रोथ रेट 3.2 फीसदी से गिरकर 2.7 फीसदी पर रही है।

बाजार को Q4 GDP ग्रोथ रेट 2.8 फीसदी रहने का अनुमान था। उधर जेपी मॉर्गन के CEO जेमी डिमन ने कहा कि यूएस फेड ने कुछ हद तक महंगाई से नियंत्रण खोया है।

 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button