मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

बाजार में फिर गिरावट पर बैंक निफ्टी तेजी के साथ बंद, सोने के दामों में कमी

सेंसेक्स 323 अंक निफ्टी 28 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ वही बैंकनिफ्टी 169 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआ l

stock market close down gold down bank nifty up

मुंबई (समयधारा) : देश के शेयर बाजारों में आज एक बार फिर गिरावट का रुख रहा l 

सेंसेक्स 323 अंक निफ्टी 28 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ वही बैंकनिफ्टी 169 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआ l

आज बाजार में टाटा इनफ़ोसिस मारुती जैसे कई बड़े शेयरों में गिरावट रही l 

वही अडानी, ओएनजीसी, कोल इंडिया, बीपीसीएल, कोटक महिंद्रा सहित कई शेयरों में तेजी का रुख रहा l     

 

कारोबार के अंत में सेसेंक्स आज 323.34 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 58,340.99 के स्तर पर बंद हुआ है।

वहीं निफ्टी 144.75 अंक यानी 0.83 फीसदी टूटकर 17,358.60 के स्तर पर बंद हुआ है।

आज मीडिया और बैंक निफ्टी को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए है।

आईटी, ऑटो और एफएमसीजी को सबसे ज्यादा मार पड़ी है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.62 फीसदी टूटा है।

वहीं एफएमसीजी इंडेक्स 1.25 फीसदी गिरकर बंद हुआ है। वहीं आईटी इंडेक्स 1.80 फीसदी गिरा है।

 

stock market close down gold down bank nifty up

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.44 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

सोने के दाम में आज गिरावट नजर आई। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का 47736 रुपये पर कारोबार करता नजर आया।

वहीं, चांदी सस्ती होकर 63177 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव।

24 कैरेट सोने का भाव 47,736 रुपये पर खुला। कल मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 47826 रुपये पर बंद हुआ।

आज दाम में 90 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47545 रुपये रही।

अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 43,726 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 35,802 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 27926 रुपये रहा।

 सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। आज लगातार 20वें दिन दाम में बढ़ोतरी नहीं की गई है।

सरकार ने दिवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार की तरफ से एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती के बाद कई राज्य Petrol-डीजल पर लगने वाले वैट (VAT) में कटौती करने लगे हैं।

stock market close down gold down bank nifty up

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजारों की शुरुआत हल्की मजबूती के साथ हुई है।

सेसेंक्स 63.10 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 58727.43, के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

वहीं निफ्टी 31.50 अंक यानी 0.18 फीसदी की मजबूती के साथ 17534.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

24 नवंबर को NSE पर 2 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें Escorts, and Vodafone Idea के नाम शामिल हैं।

बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है,

जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

stock market close down gold down bank nifty up

प्री ओपनिंग शेयर बाजार 

मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में भारतीय बाजारों की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है।

सेसेंक्स 179.71 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 58,844.04 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

वहीं निफ्टी 86.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की मजबूती के साथ 17503.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button