मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

बैंकनिफ्टी के दबाव के चलते शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

सेंसेक्स 143 अंक निफ्टी 46 अंक बैंक निफ्टी 509 अंक नीचे गिरकर बंद हुए.

stock-market-close-down sensex-143 nifty-46 bank-nifty-509-point-down

मुंबई, (समयधारा) : देश के शेयर बाजार हफ्ते के अंतिम दिन गिरावट के साथ बंद हुए l

बैंकनिफ्टी के दबाव के चलते शेयर बाजार गिरावट में गिरावट दर्ज की गयी l

सेंसेक्स 143 अंक निफ्टी 46 अंक बैंक निफ्टी 509 अंक नीचे गिरकर बंद हुए l 

शेयर बाजारों में आज उतार-चढाव के बीच बाजार नीचे की और रहा l 

आज फार्मा और FMCG शेयरों ने बाजार को सहारा देने का काम किया। HDFC Twins, ICICI Bank और Axis बैंक ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया।

आज भले ही बाजार में गिरावट रही लेकिन इस हफ्ते निफ्टी तकरीबन 1.5 फीसदी मजबूत हुआ है।

stock-market-close-down sensex-143 nifty-46 bank-nifty-509-point-down

बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 143.36 अंक यानी 0.39 फीसदी गिरकर 36,594.33 पर बंद हुआ है।
वही एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स  निफ्टी 45.40 अंक यानी 0.42 फीसदी टूटकर 10,768.05 के स्तर पर बंद हुआ  है l

YES BANK के FPO के लिए प्राइस बैंड 12-13 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। ये प्राइस बैंड मौजूदा भाव से 50% डिस्काउंट पर है।

कल की गिरावट के बाद आज सोने में छोटे दायरे में कारोबार हो रहा है। MCX पर सोने के दाम 49 हजार के नीचे हैं।

वहीं कॉमेक्स पर सोना 1800 डॉलर के करीब है। कोरोना के बढ़ते मामलों से सोने को सपोर्ट बना हुआ है।
चांदी की कीमतों में कल की गिरावट के बाद आज रिकवरी देखने को मिल रही है। 

इससे पहले आज सुबह, कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी ने भी कमजोरी के साथ शुरुआत की।

सुबह 9.25am पर बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 100 अंक यानि 0.26 फीसदी की कमजोरी  के साथ 36,640 के आसपास कारोबार कर रहा है।

वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी करीब 45 अंक यानि 0.43 फीसदी की कमजोरी के साथ 10,790 के आसपास कारोबार कर रहा है।

stock-market-close-down sensex-143 nifty-46 bank-nifty-509-point-down

दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है।

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.43 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली नजर आ रही है।

बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.04  फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button