मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

शेयर बाजार में आज भी जोरदार गिरावट, IT सेक्टर में दबाव

सेंसेक्स 461 अंक निफ्टी 146 अंक बैंकनिफ्टी  279 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ l 

Stock Market close down sensex nifty banknifty niche band 

मुंबई (समयधारा) :  देश के शेयर बाजार में आज लगातार दूसरें दिन गिरावट का रुख रहा l 

सेंसेक्स 461 अंक निफ्टी 146 अंक बैंकनिफ्टी  279 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ l 

इससे पहले गुरुवार को भी सेंसेक्स में करीब 878 अंकों की गिरावट देखी गई थी।

वहीं निफ्टी करीब 265 अंक टूटकर बंद हुआ था। पिछले दो दिनों की गिरावट को मिला दें,

तो शेयर बाजार के निवेशकों को इन दो दिनों में अब तक करीब 5.73 लाख करोड़ रुपये का घाटा हो चुका है।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 461.22 अंक यानी 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 61,337.81 के स्तर पर बंद हुए।

वहीं निफ्टी 140.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 18274.85 के स्तर पर बंद हुआ।

कमजोर ग्लोबल संकेतों से बाजार में गिरावट रही। आज के कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी निचल स्तर पर बंद हुए हैं।

Congress’s Bharat Jodo Yatra 100 days-राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का 100वां दिन आज,क्या बदलेगी राहुल की छवि?

एक तरफ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट पर बंद हुए हैं। वहीं दूसरी रियल्टी, IT और फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला।

आज के कारोबार में पावर, ऑटो, कज्यूमर गुड्स शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली।

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। सेंसेक्स करीब 286.9 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 61,514.17 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं निफ्टी 88.75 अंक यानी 0.48 फीसदी टूटकर 18325.15 के स्तर पर नजर आ रहा है।

इस बीच डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे कमजोर होकर 82.85 के स्तर पर खुला है।

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 300 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 61,514.17 के स्तर पर नजर आ रहा है।

सावधान! बिना OTP के भी खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट,हो रहा SIM SWAP स्कैम,ऐसे बचें

Stock Market close down sensex nifty banknifty niche band 

वहीं निफ्टी 95.80 अंक यानी 0.52 फीसदी टूटकर 18319 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल (25 दिसंबर 2022)

अमेरिका में मंदी की आशंका से ग्लोबल बाजार सहमे है।

SGX NIFTY करीब 60 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है। एशिया भी कमजोर है।

कल अमेरिकी बाजारों में भी 3 महीने की सबसे बड़ी गिरावट आई और यह 3% तक टूटे हैं।

कल कैसे रही थी बाजार की चाल (24 दिसंबर 2022)

पिछले चार कारोबारी सत्रों में कल यानी 15 दिसंबर को बाजार में पहली बार थोड़ा बड़ी गिरावट देखने को मिली।

यूएस फेड की तरफ से आगे भी ब्याज दरों में बढ़त का दौर जारी रहने को संकेत के बाद ग्लोबल बाजारों में कमजोरी देखने को मिली जिसका असर भारतीय बाजारों पर भी आया।

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम से गिरे

Stock Market close down sensex nifty banknifty niche band 

सेंसेक्स-निफ्टी कल 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स 879 अंको की गिरावट के साथ 61799 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 245 अंकों की गिरावट के साथ 18415 के स्तर पर बंद हुआ।

(इनपुट एजेंसी से भी )


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button