मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

जोरदार उठापठक के बाद बाजार मजबूती के साथ बंद

सेंसेक्स 166 अंक निफ्टी 42 अंक बैंकनिफ्टी 126 अंक नीचे गिरकर बंद.

stock market close high reliance sbi icici bank up

मुंबई (समयधारा) : जोरदार उठापठक के बाद बाजार मजबूती के साथ बंद l 

सेंसेक्स 166 अंक निफ्टी 42 अंक बैंकनिफ्टी 126 अंक नीचे गिरकर बंद हुए l

Reliance icici bank, sbi और bajaj finance जैसे दिग्गज शेयरों में तेजी की वजह से बाजार में तेजी का रुख रहा l 

कारोबार के अंत में BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेसेंक्स 166.07 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 52,484.67 के स्तर पर बंद हुआ है।

वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 42.20 अंक यानी 0.27 फीसदी की मजबूती के साथ 15,722.20 के स्तर पर बंद हुआ है।

सोने में लगातार तीसरे दिन मजबूती देखने को मिल रही है। MCX पर सोना 47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर टिका है।

stock market close high reliance sbi icici bank up

बाजार की नजर US के रोजगार आंकड़ों पर है। US के नॉन फार्म पेरोल आंकड़े आज आएंगे। डॉलर में मजबूती देखने को मिल रही है।

MCX पर चांदी 69,000 रुपये प्रति किलो के ऊपर पहुंची है। निचले स्तर पर खरीदारी से चांदी को सपोर्ट मिल रहा है।

सर्दी- बुखार की दवा Ibuprofen अब आपको 50 परसेंट महंगी पड़ेगी।  सिर्फ Ibuprofen ही नहीं सरकार ने दो और दवाइयों के दाम 50 परसेंट बढ़ाने के आदेश दिए हैं।

सरकार ने दवा की कीमतें 50 फीसदी बढ़ाने की मंजूरी दी है। Carbamazepine, Ranitidine के दाम बढ़ाने को मंजूरी मिली है।

Ibuprofen के दाम भी बढ़ाने को मंजूरी दी है।  NPPA ने 3 दवा के 9 फॉर्मूलेशन के दाम बढ़ाने को मंजूरी दी है।

NPPA ने साफ किया है कि Exceptional Measure के तौर पर 50 फीसदी की बढ़त की गई है।

stock market close high reliance sbi icici bank up

आज सुबह शेयर बाजार

अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है।

BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेसेक्स 42.16 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 52,373.92के स्तर पर कारोबार कर रहा है ।

वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 11.15 अंक यानी  0.07 फीसदी 15,691.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

प्री-ओपनिंग में बाजार 

प्री-ओपनिंग सेशन में बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है।

सेसेंक्स 89.84 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 52,408.44 के स्तर पर कारोबार कर रहा है ।

वहीं निफ्टी 22.07 अंक यानी 15706.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वैश्विक शेयर बाजार

हफ्ते के आखिरी दिन ग्लोबल संकेत अच्छे नजर आ रहे है।

एशिया, SGX NIFTY और DOW FUTURES में मजबूती देखने को मिल रही है।

उधर कल अमेरिका में S&P 500 की फिर रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई।  DOW भी 130 अंक चढ़कर बंद हुआ । 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button