मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 562 अंक चढ़कर हुआ बंद.

निफ्टी 158 अंक ऊपर चढ़कर हुआ बंद, PSU बैंक शेयरों में जोरदार उठापठक.

stock market close high sensex 562 point up nifty banknifty updates in hindi

मुंबई (समयधारा) :  शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 562 अंक चढ़कर हुआ बंद l

सेंसेक्स 563 अंक निफ्टी 158 अंक बैंक निफ्टी 67 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआ l

सेंसेक्स-निफ्टी करीब 1% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

आज के कारोबार में एनर्जी, FMCG, रियल्टी शेयरों में खरीदारी रही जबकि इंफ्रा, IT से जुड़े शेयरों में तेजी आई है।

2 दिनों की तेजी के बाद PSU बैंक इंडेक्स में आज बिकवाली देखने को मिली। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स की फ्लैट क्लोजिंग हुई है।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 562.75 अंक यानी 0.94 फीसदी की बढ़त के साथ 60,655.72 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं निफ्टी 158.45 अंक यानी 0.89 फीसदी की बढ़त के साथ 18,053.30 के स्तर पर बंद हुआ।

US फेड द्वारा ब्याज दरों में धीमी बढ़ोतरी की उम्मीद से गोल्ड सोमवार को लगभग नौ महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

डॉलर में नरमी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व से धीमी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों ने इसकी चमक को बढ़ाया है।

हाजिर सोना ने 1,918 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है। इससे पहले सत्र में कीमतें 1,929 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई थीं,

stock market close high sensex 562 point up nifty banknifty updates in hindi

जो अप्रैल के अंत से अब तक का उच्चतम स्तर है। MCX पर सोना आज 54,474 रूपये पर कारोबार कर रहा था।

बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 27.95 अंक यानी 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 60,120.92 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

वहीं निफ्टी 19.80 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 17897.30 के स्तर पर नजर आया।

डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे कमजोर होकर 81.79 के स्तर पर खुला है।

बता दें कि कल यानी सोमवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 81.61 के स्तर परबंद हुआ था।

प्री-ओपनिंग सेशन में बाजार में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 88.18 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 60181.15 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

वहीं निफ्टी 75.50 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 17970.30 के स्तर पर नजर आया।

केंद्र सरकार ने विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) और डीजल के एक्सपोर्ट पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में कटौती की है l

इसके अलावा कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स को 2,100 रुपये प्रति टन से घटकर 1,900 रुपये प्रति टन कर दिया है।

नई दरें 17 जनवरी 2023 यानी आज से लागू भी हो चुकी हैं. विंडफॉल टैक्स को केंद्र सरकार हर 15 दिन में रिवाइज करती है।

ATF के एक्सपोर्ट पर विंंडफॉल टैक्स 4.5 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है l

जबकि, डीजल के एक्सपोर्ट पर 6.5 रुपये प्रति लीटर के विंडफॉल टैक्स को घटाकर 5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है l

stock market close high sensex 562 point up nifty banknifty updates in hindi

इसमें 1.5 रुपये प्रति लीटर का सेस भी शामिल है। ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे है।

एशिया में MIXED कामकाज हो रहा है। क्रेडिट पॉलिसी मीटिंग से पहले निक्केई करीब डेढ़ परसेंट ऊपर नजर आ रहा है।

SGX NIFTY में भी हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। उधर, अमेरिकी फ्यूचर्स में फ्लैट ट्रेडिंग कर रहा है। आज फिर से US मार्केट खुलेंगे।

16 जनवरी को शुरू हुए हफ्ते में बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई।

कल के कारोबार में बाजार अपनी शुरुआती बढ़त कायम रखने में कामयाब नहीं रहा और लगभग पूरे दिन लाल निशान में कारोबार करता रहा।

मेटल, प्राइवेट बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज और ऑटो स्टॉक्स में आई बिकवाली के चलते बाजार 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

BSE Sensex 168 अंक गिरकर 60093 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं Nifty50 इंडेक्स 62 अंक गिरकर 17895 के स्तर पर बंद हुआ l


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button