breaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेसमार्केट
Trending

शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 99 निफ्टी 35 अंक ऊपर चढ़कर बंद

बैंक के शेयरों में जोरदार गिरावट, बैंक निफ्टी 309 अंक नीचे गिरकर बंद

stock-market-close-up sensex-nifty-high-banknifty-close-down
Mumbai (समयधारा) : देश के शेयर बाजारों में आज जोरदार उतार-चढ़ाव देखा गया l 
सेंसेक्स 99 निफ्टी 35 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआ l वही बैंक निफ्टी 309 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ l 
IT, मेटल और FMCG शेयरों में आज जोरदार खरीदारी देखने को मिली l बैंक के शेयरों में आज गिरावट का रुख रहा l 
दिग्गज शेयरों के साथ ही मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
बीएसई का मिड कैप इंडेक्स आज 0.05 फीसदी की हल्की मजबूती लेकर बंद हुआ,
तो वहीं स्म़ॉल कैप इंडेक्स 0.15 फीसदी की हल्की गिरावट पर बंद हुआ है।
आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने नया शिखर बनाया है,
और इसके साथ ही कंपनी 12 लाख करोड़ रुपए का मार्केट कैप पार करने वाली पहली कंपनी बन गई है।
दरअसल Jio Platforms में 12 हफ्ते में  13वां बड़ा निवेश आया है। 
stock-market-close-up sensex-nifty-high-banknifty-close-down
कंपनी में 0.15% हिस्से के लिए Qualcomm करीब 730 करोड़ का निवेश करेगी।
(Quote in ) इस पर RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि Qualcomm के अनुभव से 5G Vision में मदद मिलेगी।

शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 99 निफ्टी 35 अंक ऊपर चढ़कर बंद
शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 99 निफ्टी 35 अंक ऊपर चढ़कर बंद
Jio में अब तक 25.24% हिस्से के लिए करीब 1 लाख 18 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश आया है।
बाजार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 99 प्वाइंट चढ़कर 36694 पर बंद  हुआ है।
एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 354 प्वाइंट चढ़कर 10,803 पर बंद हुआ है।
निफ्टी बैंक 309 प्वाइंट गिरकर 22,089 पर बंद हुआ है। 
निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में खरीदारी रही। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में बढ़त रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में गिरावट रही।
सोने में चमक बनी हुई है। MCX पर इसके दाम रिकॉर्ड स्तर के करीब बने हुए हैं। वहीं कॉमेक्स पर सोना 9 साल के ऊपरी स्तर के पास है।
कोरोना के बढ़ते मामलों से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। सोने में तेजी के साथ इसकी तरफ निवेशकों का भी रुझान बढ़ता जा रहा है।
बैंक के शेयरों में जोरदार गिरावट, बैंक निफ्टी 309 अंक नीचे गिरकर बंद
बैंक के शेयरों में जोरदार गिरावट, बैंक निफ्टी 309 अंक नीचे गिरकर बंद
2020 की पहली छमाही में गोल्ड ETF में  3.5 हजार करोड़ का निवेश हुआ है। इसके अलावा गोल्ड बॉन्ड और बुलियन में भी निवेश बढ़ रहा है।
रुपया 5 पैसे मजबूत होकर 75.20 के मुकाबले 75.15 पर खुला है।
stock-market-close-up sensex-nifty-high-banknifty-close-down
इससे पहले आज सुबह,
बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 330 अंक यानि 0.90 फीसदी की मजबूती के साथ 36,925 के आसपास कारोबार कर रहा है।
वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी करीब 99 अंक यानि 0.92 फीसदी की तेजी के साथ 10,870 के आसपास कारोबार कर रहा है।
दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है।
बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.97 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।  स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी नजर आ रही है।
बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज तेजी नजर आ रही है।
बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.88 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
stock-market-close-up sensex-nifty-high-banknifty-close-down


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button