मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस

शेयर बाजार में एकतरफा बिकवाली, जापानी सुनामी का असर..!!

सेंसेक्स 736 अंक निफ्टी 191 अंक बैंक निफ्टी 238 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ l 

Stock Market Down Due to Japan Interest Rates Hike

मुंबई (समयधारा) : देश के शेयर बाजारों में आज जोरदार बिकवाली का माहौल रहा l 

सेंसेक्स 736 अंक निफ्टी 191 अंक बैंक निफ्टी 238 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ l 

स्टॉक मार्केट में एक तरफ़ा गिरावट रही l इस पूरी गिरावट में आज वैश्विक बाजारों में खासकर जापान का हाथ रहा l

जापान ने करीब 17 सालों बाद अपने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जिसके चलते बाजार में चौतरफा बिकवाली का माहौल रहा l 

बैंक ऑफ जापान (BANK OF JAPAN) ने निगेटिव ब्याज दरें खत्म कर दी हैं। बैंक ने यील्ड कर्व कंट्रोल को खत्म किया।

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार में हाहाकार दिखा। आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये।

मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली नजर आई। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए।

सेंसेक्स और निफ्टी में 1% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए।

Shocking..!! रातों रात मेकर्स ने ये रिश्ता क्या कहलाता है के इन दो मुख्य कलाकारों को शो से किया बाहर

Shocking..!! रातों रात मेकर्स ने ये रिश्ता क्या कहलाता है के इन दो मुख्य कलाकारों को शो से किया बाहर

बैंक अब ETF की खरीदारी अब नहीं करेगा। इन्होंने ब्याज दर की नई रेंज 0-0.1% तय की है।

बैंक ऑफ जापान ने कहा कि 10 साल बॉन्ड यील्ड खरीद जारी रहेगी। बैंक ने 2007 के बाद पहली बार ब्याज दरें बढ़ाई है। पॉलिसी को 7-2 से मंजूरी मिली है।

सेंसेक्स अंक निफ्टी अंक बैंक निफ्टी अंक गिरकर बंद हुए l मंगलवार 19 मार्च को बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई।

सेंसेक्स और निफ्टी गिरकर कारोबार करते नजर आये। खुलने के साथ ही बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही है।

अधिकतर सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। आज भारतीय रुपया कमजोर खुला है।

Stock Market Down Due to Japan Interest Rates Hike

डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे कमजोर खुला। रुपया 82.91/डॉलर के मुकाबले 82.93/डॉलर पर खुला है।

18 मार्च को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए और निफ्टी 22,050 के आसपास धूमता दिखा।

Free HD Bollywood-Hollywood-South Movies, Web Series करें डाउनलोड वो भी फ्री में

कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 104.99 अंक या 0.14 प्रतिशत चढ़कर 72,748.42 पर और निफ्टी 32.40 अंक या 0.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,055.70 पर बंद हुआ।

आज लगभग 1953 शेयर बढ़े हैं। 1827 शेयर गिरे है। वहीं, 110 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट नोट पर बंद हुए हैं।

निफ्टी पर टाटा स्टील, एमएंडएम, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स और अपोलो हॉस्पिटल आज के टॉप गेनर रहे।

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, यूपीएल, इंफोसिस, अदानी पोर्ट्स और टाइटन आज के टॉप लूजर रहे।

जानें क्यों Google ने खुबसूरत Nowruz त्यौहार का Doodle बनाया, कौन-कब करता है इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट

सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो कैपिटल गुड्स, हेल्थ केयर, ऑटो, रियल्टी, मेटल और मीडिया 0.5-3 प्रतिशथ ऊपर बंद हुए।

जबकि आईटी और एफएमसीजी इंडेक्स 0.5-1.5 प्रतिशत गिरकर बंद हुए।

Stock Market Down Due to Japan Interest Rates Hike


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button