मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेसबिजनेस न्यूज
Trending

Alert..! अगले हफ्ते बाजार में आ सकता है भूचाल, जाने क्या करें

भारतीय शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट दर्ज की गई, ऐसे में अगले हफ्ते क्या हो सकती है बाजार की चाल..?

stock market india next week up or down

मुंबई (समयधारा) : देश के शेयर बाजार में इन दिनों गिरावट का दौर जारी है l 

ऐसे में आगे की रणनीति के लिए निवेशक असमंजस में है l सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस गिरावट के दौर में कहा निवेश करें कहाँ नहीं ..? 

आज का यह लेख इसी पर फोकस है l सबसे पहले हम बात करते है आखिर बाजार में इतनी गिरावट क्यों आई है l

इस गिरावट का सबसे बड़ा कारण है ग्लोबल मंदी की आशंका l

शुक्रवार 23 सितंबर भारतीय शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट दर्ज की गई, 

और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 1,000 अंक से अधिक लुढ़ककर बंद हुआ।

इसके साथ ही शुक्रवार को निवेशकों के शेयर बाजार में करीब 5 लाख करोड़ का भारी नुकसान हुआ।

इस गिरावट के साथ ही BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन शुक्रवार को करीब 4.9 लाख करोड़ रुपये घटकर करीब 2,76,64,567 करोड़ रुपये पर आ गया।

गुरुवार 22 सितंबर को कारोबार खत्म होने के समय यह 2,81,54,729.34 करोड़ रुपये था।

इस तरह शेयर बाजार के निवेशकों को आज करीब 4.9 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

वही बात करें ग्लोबल मार्केट की एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की,

चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोपीय शेयर बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख था।

अमेरिकी बाजार में गुरुवार को गिरावट रही। अमेरिकी फेडरल रिजर्व और अन्य केंद्रीय बैंकों द्वारा आक्रामक रूप से पॉलिसी सख्त किए जाने के बाद मंदी की आशंकाओं में बढ़ोत्तरी हुई।

इन सबके बीच ग्लोबल बाजारों की कमजोरी के चलते निफ्टी 23 सितंबर को भी गहरे लाल रंग में बंद हुआ।

इंडेक्स 302 अंक या 1.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,327 पर बंद हुआ। पूरे हफ्ते के लिए यह 1.16 प्रतिशत गिरा। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बेयरिश कैंडल बनाया। 

अब इन सारे हालातों से यह पता चलता है कि आने वाले दिनों में बाजार में बड़ी गिरावट नजर आ सकती है l 

निवेशकों को अभी बाजार से दूर ही रहना चाहिए l stock market india next week up or down

और अगर आपको इस गिरावट में कही खरीदी करनी है तो अपने इन्वेस्टमेंट का सिर्फ 25 फीसदी ही निवेश करें l

अगर मार्केट में तेजी भी आती है तो आपको फायदा होगा और हां बिना स्टॉप लोस के काम न करें l 

वैश्विक बाजारों में खास कर अमेरिकी बाजारों में गिरावट के आसार नजर आ रहे जिसका असर ग्लोबल बाजार सहित भारतीय शेयर बाजारों पर भी पडेगा l stock market india next week up or down

बाजार के बड़े-बड़े जानकार इस समय बाजार में निवेश की सलाह नहीं दे रहे है l

उनका मानना है कि भारतीय बाजारों में अभी और गिरावट नजर आएगी l  


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button