मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

कमजोर वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में गिरावट का रुख

सेंसेक्स 310 अंक निफ्टी 79 अंक बैंकनिफ्टी 279 अंक नीचे गिरकर कारोबार कर रहे है l 

stock-market-india-trading-down gold-down

मुंबई (समयधारा) : देश के शेयर बाजारों में आज कमजोरी नजर आ रही है l 

सेंसेक्स 310 अंक निफ्टी 79 अंक बैंकनिफ्टी 279 अंक नीचे गिरकर कारोबार कर रहे है l 

आज सुबह शेयर बाजार (14 जनवरी 2022)

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार ने की कमजोर शुरुआत की है। 

Happy Makar Sankranti: सूरज की रोशनी लाएं मकर संक्रांति का उजाला,यही शुभकामना देने ये मैसेज डाला,भेजें ऐसे ही मैसेज,SMS

सेसेंक्स 392.12 अंक यानी 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 60843.18 के स्तर पर नजर आ रहा है

जबकि निफ्टी 114.30 अंक यानी 0.63 फीसदी टूटकर 18143.50 के स्तर पर नजर आ रहा है।

 निफ्टी के टॉप गेनर  Cipla, IOC, L&T, Titan Company और Divis Labs हैl 

 निफ्टी के टॉप लूजर HDFC, HCL Tech, Asian Paints, Wipro और UPL है।

पेट्रोल और डीजल के रेट (14 जनवरी 2022) stock-market-india-trading-down gold-down

आज  भी हफ्ते का पांचवां दिन शुक्रवार राहत भरा रहा।

इश्क शायरी-तू दर्द दे तो, मैं उससे भी इश्क करूँ, एक तेरा शौक है और एक मेरा जनून…

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया, न ही रेट घटाए गए और न ही बढ़ाए गए हैं।

आज लगातार 45वें दिन रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर है।

इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है।

कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर है।

वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर हैंl

प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार (9.01am)

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है।

Friday Thoughts-समस्याएं इतनी ताकतवर नहीं होती, जितना हम इन्हें मान लेते है…

निफ्टी 18100 के नीचे फिसला है।

सेसेंक्स 98.35 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 61136.95 के स्तर पर नजर आ रहा है

जबकि निफ्टी 162.50 अंक यानी 0.89 फीसदी टूटकर 18095.30 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वैश्विक बाजारों का हालचाल (14 जनवरी 2022)

ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिल रहे है। एशिया पर और SGX NIFTY पर शुरुआती दबाव देखने को मिल रहा है।

आज dOW FUTURES में 50 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है।

हालांकि कल अमेरिकी बाजार कमजोर बंद हुए थे। अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

Dow 176 अंक गिरकर 36113 पर बं हुआ जबकि Dow दिन के उच्चतम स्तर से करीब 400 अंक फिसला था।

S&P में 1.42% की गिरावट देखने को मिली थी। 3 दिनों की तेजी के बाद NASDAQ में गिरावट देखने को मिली।

NASDAQ 381 अंक गिरकर 14806 पर बंद हुआ था। कल के कारोबार में APPLE, AMAZON, META में गिरावट देखने को मिली थी।

वहीं MICROSOFT में 4% की गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी फ्यूचर बाजार में फ्लैट कारोबार हो रहा है।

एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है।

आज US के दिसंबर रिटेल सेल्स के आंकड़े आएंगे l 

कोरोना से दहला देश, एक दिन में 2.50 लाख के करीब मामलें, दिल्ली में 27000 के पार

कल कैसी रही थी बाजार की चाल (13 जनवरी 2022) stock-market-india-trading-down gold-down

बाजार में आज भी खरीदारी का मूड कायम रहा। निफ्टी में लगातार पांचवे दिन तेजी रही और आज ये 18250 के पार बंद हुआ।

आज के कारोबार में मेटल, पावर और केमिकल में जोरदारी खरीदारी, हालांकि बैंक निफ्टी में आज थोड़ी सुस्ती रही।

मोतीलाल ओसवल के चंदन तपाड़िया का कहना है कि निफ्टी आज एक बड़े ट्रेडिंग दायरे में घूमता नजर आया,

बीकानेर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 4 लोगों की मौत 40 घायल, रेल मंत्री जलपाईगुड़ी जायेंगे

और इसने डेली स्केल पर लॉन्गर लोअर विक के साथ एक छोटा डोजी जैसा कैंडल बनाया।

जो इस बात का संकेत है कि हर गिरावट पर खरीदारी हुई है। अब अगर निफ्टी को 18,400 की तरफ जाना है तो इसको 18,181 के ऊपर टिके रहना होगा।

निफ्टी का सपोर्ट अब ऊपर की तरफ खिसकर 18,081-18,000 के जोन में आ गया है


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button