मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

Stock Market Live : बाजार में गिरावट का रुख, HDFC, SBI आदि शेयरों में एक्शन

सेंसेक्स 357 अंक निफ्टी 103 अंक निफ्टीबैंक 241 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार (11.17am)

stock market live bazar niche sensex nifty down

मुंबई (समयधारा) : देश के शेयर बाजारों में आज उतार-चढाव जारी है l 

सेंसेक्स 357 अंक निफ्टी 103 अंक निफ्टीबैंक 241 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार (11.17am)

आज सुबह शेयर बाजार(9.19am)

मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत सपाट हुई है। 

Alert..! होली पर चूक गए मौक़ा..? पर अब नहीं छोड़े यह सुनहरा मौक़ा..!!!

Alert..! होली पर चूक गए मौक़ा..? पर अब नहीं छोड़े यह सुनहरा मौक़ा..!!!

सेंसेक्स 5.67 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 57367.87 के स्तर पर नजर आ रहा है ।

वहीं निफ्टी 6.80 अंक यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 17159.80 के स्तर पर नजर आ रहा है l 

पेट्रोल-डीजल की कीमतें (28 मार्च 2022)

पेट्रोल-डीजल के दाम में हफ्ते के पहले दिन और एक हफ्ते में छठी बार दाम बढ़ाए गए हैं। लगातार चौथे दिन तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 28 से 32 पैसे और डीजल के दाम में 33 सो 37 पैसे का इजाफा किया है।

दिल्ली के पेट्रोल पंप पर सोमवार को पेट्रोल की कीमत 90.41 रुपये प्रति लीटर पर पहंच गई, वहीं डीजल के दाम 90.77 रुपये हो गए हैं।

stock market live bazar niche sensex nifty down

इंटरनेशनल मार्केट (International Market) में कच्चे तेल के दाम (Crude Oil Price) एक बार फिर से चढ़ रहे हैं।

Bharat Bandh:आज और कल भारत बंद,बैंकों की हड़ताल,साथ में ये सेवाएं होंगी बाधित

Bharat Bandh:आज और कल भारत बंद,बैंकों की हड़ताल,साथ में ये सेवाएं होंगी बाधित

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) की वजह से कच्चे तेल की सप्लाई पर भारी असर पड़ा हैl 

प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार(9.01am)

मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत सपाट रही है।

सेंसेक्स 18.26 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 57380.46 के स्तर पर नजर आ रहा है ।

Highlights 2nd Match MIvsDC : अक्षर पटेल ने मुंबई के जबड़े से छीना मैच

वहीं निफ्टी 76 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 17077 के स्तर पर नजर आ रहा है

वैश्विक बाजारों का हालचाल (28 मार्च 2022) stock market live bazar niche sensex nifty down

हफ्ते के पहले दिन ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे है। एशिया की कमजोर शुरूआत हुई है। SGX NIFTY सुस्त नजर आ रहा है।

DOW FUTURES पर चौथाई परसेंट का दबाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार फ्लैट बंद हुए थे l 

कच्चे तेल का उबाल ठंडा पड़ा । सप्लाई सुधरने की उम्मीद से कच्चे तेल का भाव 114 डॉलर के नीचे आया है।

उधर पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हुई है। पिछले 3 दिनों में पेट्रोल के दाम एक रुपये 60 पैसे और डीजल के एक रुपये 70 पैसे बढ़े है l 

Monday Thoughts – हम बड़े शिद्दत से हर रिश्तें निभाते है, 

पिछले सप्ताह कैसा रहा था मार्केट का हालचाल (21 से 25 मार्च 2022) 

25 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में बाजार दायरे में कारोबार होता नजर आया और यह 2 हफ्ते की तेजी का क्रम तोड़ते हुए करीब 1 फीसदी नीचे बंद हुआ।

बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच एक बार फिर एफआईआई की बिकवाली देखने को मिल रही है जिसने बाजार पर दबाव बनाया है।

इसके अलावा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और चीन में कोरोना के नए वेरिएंट से मचे हाहाकार ने बाजार सेंटिमेंट पर असर डाला है।

25 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स 501.73 अंक यानी 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ 57,362.2 के स्तर पर बंद हुआ।

Petrol-Diesel Price today:100 को छू रहा दिल्ली में पेट्रोल,6 दिनों में 3.70 रु. लगी पेट्रोल-डीजल के दामों में आग,जानें आज का रेट

वहीं निफ्टी 134.05 अंक यानी 0.77 फीसदी की टूटकर 17,153 के स्तर पर बंद हुआ है।

अलग-अलग सेक्टर नजर डालें तो निफ्टी मीडिया इंडेक्स में 7 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। निफ्टी मेटल इंडेक्स 5 फीसदी और ऑयल एंड गैस 3 फीसदी बढ़ा है।

वहीं दूसरी तरफ निफ्टी एफएमसीजी 3.4 फीसदी की गिरावट हुई । वहीं निफ्टी बैंक इंडेक्स 2.8 फीसदी टूटा l 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button