मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

मार्केट लाइव : शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स निफ्टी ऊपर बैंकनिफ्टी नीचे

Stock Market Live : सेंसेक्स 150 अंक निफ्टी 61 अंक ऊपर पर बैंकनिफ्टी 160 अंक नीचे गिरकर ट्रेड कर रहा है

stock market live sensex nifty up bank nifty down market news updates in hindi

मुंबई (समयधारा) : देश के शेयर बाजारों में आज फिर तेजी का रुख है l

बात इस समय Stock Market की करें तो  सेंसेक्स 150 अंक निफ्टी 61 अंक ऊपर पर बैंकनिफ्टी 160 अंक नीचे गिरकर ट्रेड कर रहा है l  (9.50am)

आज 25 मई को पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर बढ़ोतरी हुई है l   देश भर में पेट्रोल 20 से 25 पैसे महंगा वही डीजल 24 से 27 पैसे महंगा हुआ है l 

बाजार में बैंक के शेयरों में गिरावट का रुख देखा जा रहा है l टॉप 3 LOOSER में बैंक के शेयर ही है l SBI, HDFC BANK, AXIS BANK में गिरावट का रुख है l   

stock market live sensex nifty up bank nifty down market news updates in hindi

आज सुबह 9.20am पर BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेसेंक्स 252.64 अंक यानी  0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 50904.54 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स  निफ्टी  84.20 अंक यानी  0.55 फीसदी की मजबूती के साथ 15281.90 के स्तर पर खुला है।

अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में भारतीय बाजारों की मजबूत शुरुआत  हुई है। सेसेंक्स 222.95 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 50,874.85 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं  निफ्टी  22.20 अंक यानी  0.15 फीसदी की मजबूती के साथ 15,219.90 के स्तर पर खुला है।

इंफोसिस के को-फाउंडर शिबुलाल ने सोमवार को खुले बाजार से कंपनी (Infosys) के  100 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की है।

BSE ब्लॉक डील डेटा के मुताबिक शिबुलाल ने 1,342.05 रुपए प्रति शेयर के भाव पर  कुल 100 करोड़ रुपए में 7.45 लाख शेयरों की खरीद की है।

मार्च तिमाही के अंत में Infosys में शिबुलाल की होल्डिंग 0.05 फीसदी थी।

stock market live sensex nifty up bank nifty down market news updates in hindi

ग्लोबल मार्केट से संकेत पॉजिटिव मिल रहे है ।एशिया की मजबूत शुरुआत हुई है।

SGX NIFTY चौथाई परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है।  DOW FUTURES में भी  बढ़त पर कारोबार हो रहा है।  कल अमेरिकी बाजार चढ़कर बंद हुए थे।

आज फोकस में ज्वेलरी शेयर रहेंगे । 15 जून से  अनिवार्य हॉल मार्किंग लागू होगी। 

ज्वेलर्स एक साल तक डेडलाइन बढ़ाने की मांग कर रहे थे । सरकार से सिर्फ 15 दिनों की राहत मिली है।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button