मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

Stock Market Live-उतार चढाव के बीच सेंसेक्स-निफ्टी ऊपर, निफ्टीबैंक नीचे

सेंसेक्स 40 अंक निफ्टी 24 अंक ऊपर चढ़कर बैंक निफ्टी 19 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार l 

Stock Market Live Updates in Hindi ShareMarket news

मुंबई (समयधारा):  देश के शेयर बाजार में आज  मामूली सी बढ़त के साथ कारोबार हो रहा हैl

सेंसेक्स 40 अंक निफ्टी 24 अंक ऊपर चढ़कर बैंक निफ्टी 19 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार l 

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच 26 सितंबर को भारतीय सूचकांक सपाट खुले है।

सेंसेक्स 7.93 अंक या 0.01 फीसदी बढ़कर 66,031.62 पर और निफ्टी 6.40 अंक या 0.03 फीसदी बढ़कर 19,680.90 पर दिख रहा है।

लगभग 1271 शेयर बढ़े हैं, 624 शेयर गिरे है और 119 शेयर अपरिवर्तित दिख रहे हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें

चावल शेयरों में आज एक्शन दिख सकता है। भारत से UAE को 75 हजार टन नॉन बासमती चावल को एक्सपोर्ट को मंजूरी मिल गई है।

महाराष्ट्र में तेल की कीमतें लंबे समय से स्थिर होने के बाद पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 प्रति लीटर है।

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

मध्य प्रदेश में पेट्रोल 36 पैसे  महंगा होकर 108.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.90 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

झारखंड में पेट्रोल 99.84 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.65 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 96.57 और 10 पैसे महंगा होकर डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

गुजरात में पेट्रोल 24 पैसे की गिरावट के बाद 96.53 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 22 पैसे की बढ़त के साथ 92.61 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

राजस्थान में पेट्रोल 108.48 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

Stock Market Live Updates in Hindi ShareMarket news

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स हल्की बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं।

सेंसेक्स 48 अंक या 0.07 फीसदी की तेजी के साथ 66071.63 पर और निफ्टी 9 अंक या 0.04 फीसदी की बढ़त लेकर 19682 पर था।

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अमेरिकी सरकार का शटडाउन इकोनॉमी के लिए बुरा साबित होगा।

शटडाउन से अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग गिर सकती है। सरकार के पास कामकाज के पैसों की कमी अच्छी बात नहीं है।

स्पेंडिंग बिल पर अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी जरूरी। 30 सितंबर तक स्पेंडिंग बिल पर मंजूरी जरूरी है।

ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों में नरमी है, गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है,

Stock Market Live Updates in Hindi ShareMarket news

कल अमेरिका में चार दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगता दिखा था। नैस्डैक में करीब आधे परसेंट की तेजी देखने को मिली थी।

4 दिनों की गिरावट के बाद कल अमेरिकी बाजार चढ़कर बंद हुए थे। अमेरिका में 10 सालों की बॉन्ड यील्ड 16 साल की ऊंचाई पर पहुंच गई है।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button