मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस

दिनभर की उठापठक के बीच बाजार सपाट हुए बंद

सेंसेक्स 165 अंक निफ्टी 3अंक ऊपर चढ़कर बैंक निफ्टी 45 अंक नीचे गिरकर हुआ बंद l 

Stock Market News Updates In Hindi Market-Volatile   

मुंबई (समयधारा):  देश के शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा हैl

सेंसेक्स 165 अंक निफ्टी 3अंक ऊपर चढ़कर बैंक निफ्टी 45 अंक नीचे गिरकर हुआ बंद l 

भारतीय इक्विटी इंडेक्स 12 मार्च को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में मिले-जुले बंद हुए हैं।

कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 165.32 अंक या 0.22 प्रतिशत ऊपर 73,667.96 पर और निफ्टी 3.00 अंक या 0.01 प्रतिशत ऊपर 22,335.70 पर बंद हुआ है।

3 बजे के आसपास सेंसेक्स 137.15 अंक या 0.19 प्रतिशत ऊपर 73,639.79 पर और निफ्टी 7.10 अंक या 0.03 प्रतिशत नीचे 22,325.60 पर कारोबार कर रहा था।

लगभग 500 शेयरों में तेजी आई थी। 2880 शेयरों में गिरावट आई थी। 58 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच 12 मार्च को भारतीय इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ खुले हैं।

सेंसेक्स 42.52 अंक या 0.06 प्रतिशत ऊपर 73,545.16 पर और निफ्टी 6.90 अंक या 0.03 प्रतिशत ऊपर 22,339.60 पर दिख रहा है।

लगभग 1267 शेयर बढ़े, 1053 शेयर गिरे और 133 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है।

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am) Stock Market News Updates In Hindi Market-Volatile   

प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स सपाट कारोबार कर रहे हैं।

सेंसेक्स 34.24 अंक या 0.05 फीसदी ऊपर 73,536.88 पर और निफ्टी 16 अंक या 0.07 प्रतिशत ऊपर 22,348.70 पर दिख रहा है।

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल

सोमवार को लगातार दूसरे सत्र में अमेरिकी बाजारों में कमजोरी देखने को मिली।

अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों से पहले बाजार में सतर्कता दिख रही है। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 46.97 अंक या 0.12 फीसदी बढ़कर 38,769.66 पर पहुंच गया।

एसएंडपी 500 5.74 अंक या 0.11 फीसदी गिरकर 5,117.95 पर और नैस्डैक कंपोजिट 65.84 अंक या 0.41 फीसदी गिरकर 16,019.27 पर आ गया।

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला।

जनवरी के लिए जापान की कॉर्पोरेट महंगाई के आंकड़े उम्मीद से अधिक आए हैं।

फरवरी के लिए जापान की कॉर्पोरेट महंगाई दर बढ़कर 0.6 फीसदी हो गई, जो रॉयटर्स के 0.5 फीसदी के अनुमान से अधिक है।

ये जनवरी के 0.2 प्रतिशत के आंकड़े से ऊपर रही है। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1 फीसदी फिसल गया है। जबकि कोस्पी 0.30 प्रतिशत ऊपर दिख रही है।

Stock Market News Updates In Hindi Market-Volatile   


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button