breaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेसमार्केट

देश के शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 288 अंक निफ्टी 82 अंक ऊपर बंद

बैंक निफ्टी 364 अंक ऊपर, BSE स्माल कैप और BSE मिडकैप में आज भी तेजी का रुख रहा.

stock-market-news-updates-in-hindi sensex-288-nifty-82-point-up

मुंबई (समयधारा) : देश के शेयर बाजार में आज तेजी का रुख रहा l  सेंसेक्स 288 अंक निफ्टी 82 अंक बैंक निफ्टी 364 अंक  ऊपर बंद l  

रुपया 16 पैसे कमजोर होकर 73.48 के मुकाबले 73.64 के स्तर पर बंद हुआ है। 

 बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सेंसेक्स 287.72 अंक यानी 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 39,044.35 के स्तर पर बंद हुआ है।

वही एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी आज 88.95 अंक यानी 0.78 फीसदी की बढ़त के साथ 11529 के स्तर पर बंद हुआ है।

कच्चे तेल की कीमतों पर लगातार दबाव बना हुआ है। गल्फ ऑफ मेक्सिको में Sally तूफान के कारण उत्पादन पर असर पड़ा है,

इसके बावजूद ब्रेंट 40 डॉलर के नीचे है। दरअसल में डिमांड को लेकर चिंता बाजार पर हावी है। बेस मेटल्स में आज मजबूती है।

stock-market-news-updates-in-hindi sensex-288-nifty-82-point-up

डॉलर में कमजोरी से मेटल्स को सपोर्ट मिल रहा है।प्याज की बढ़ती कीमतों को थामने के लिए सरकार ने एक्सपोर्ट पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

भारी बारिश और बाढ़ के कारण उत्पादन में कमी के आसार हैं जिससे पिछले एक महीने में थोक बाजार में प्याज के दाम करीब 3 गुना बढ़ गए हैं।

इसी मद्देनजर प्याज के एक्सपोर्ट पर सरकार ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

आज सुबह 9.20am पर, बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 180 अंक

यानि 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 38,935 के आसपास कारोबार कर रहा है।

वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी करीब 35 अंक यानि 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 11475 के आसपास कारोबार कर रहा है।

दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है।

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.50 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है।

बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.92  फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज खरीदारी नजर आ रही है।

stock-market-news-updates-in-hindi sensex-288-nifty-82-point-up

BSE का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.27 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button