मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

नतीजों से पहले निवेशकों की बल्ले-बल्ले, बाजार में जोरदार तेजी

सेंसेक्स 351 अंक निफ्टी 89 अंक बैंकनिफ्टी 175 अंक मजबूती के साथ शेयर बाजार कर रहा है कारोबार

Stock-Market News-Updates In Hindi

मुंबई (समयधारा) :  देश के शेयर बाजार में आज मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है l 

सेंसेक्स 351 अंक निफ्टी 89 अंक बैंकनिफ्टी 175 अंक मजबूती के साथ शेयर बाजार कर रहा है कारोबार l 

आज कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। एनएसई की निफ्टी 22,580 के पार खुला है। वही सेंसेक्स भी अच्छी बढ़त के साथ खुला।

निफ्टी बैंक 48,900 के पार खुला। बात करें रुपये की तो रुपया 6 पैसे मजबूत खुला। आज भारतीय रुपया 83.32/$ के मुकाबले 83.26/$ पर खुला l 

इन 25 आसान उपयों को अपनाए सफलता 100% आपके कदम चूमेगी

बाजार में तेजी बढ़ी। निफ्टी बैंक 49,000 के पार निकला। निफ्टी के 50 में से 39 शेयरों में तेजी दिखी।

सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में खरीदारी नजर आई। वहीं निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में खरीदारी दिख रही है।

कल कैसी रही थी बाजार की चाल 

मई फ्यूचर एंड ऑप्शन कॉन्ट्रैक्टों की एक्सपायरी के अंतिम दिन 30 मई को बाजार अपने कई सपोर्ट से नीचे गिर गया और लगभग एक फीसदी की गिरावट पर बंद हुआ।

इसने इंट्रा डे में 20-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) के साथ-साथ हाल की रैली (21,821 से 23,111 तक) के 50 फीसदी फिबोनाची रिट्रेसमेंट को भी टेस्ट।

लेकिन क्लोगिंग पर इन दोनों स्तरों का बचाव करने में कामयाब रहा। Stock-Market News-Updates In Hindi

मार्केट एक्सपर्ट्स को लगता है कि बाजार को इन स्तरों से वापसी करने की कुछ संभावना दिख रही है,

सुविचार-आपका दृष्टिकोण, आपकी योग्यता नहीं, आपकी ऊंचाई निर्धारित करेगा

क्योंकि ये आम तौर पर ये स्तर बड़े सपोर्ट के रूप में काम करते हैं। मई सीरीज एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव देखने को मिला है।

कल बाजार लगातार 5वें दिन गिरावट के साथ बंद हुआ है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही।

मेटल, IT और फार्मा शेयरों में दबाव देखने को मिला है। PSE,एनर्जी, तेल-गैस शेयरों में बिकवाली रही। ऑटो, FMCG और इंफ्रा शेयरों पर दबाव देखने को मिला है।

हालांकि निफ्टी बैंक इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ है। मिडकैप 699 अंक गिरकर 51427 के स्तर पर बंद हुआ है।

वहीं, निफ्टी बैंक इंडेक्स 181 अंक चढ़कर 48682 के स्तर पर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में निफ्टी 216 अंक गिरकर 22489 पर बंद हुआ है।

वहीं, सेंसेक्स 617 अंक गिरकर 73886 के स्तर पर बंद हुआ है। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया कल 3 पैसे मजबूत होकर 83.32 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock-Market News-Updates In Hindi

सुविचार-किस को समझने के लिए, हमेशा भाषा की आवश्यकता नहीं होती 

(इनपुट एजेंसी/MC से भी )


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button