मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस

RBI मॉनेटरी पॉलिसी से पहले बाजार में तेजी

सेंसेक्स 167 अंक निफ्टी 59 अंक बैंकनिफ्टी 98 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार l 

Stock Market Trading Up RBI Monetary Policy 

मुंबई (समयधारा):  देश के शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा हैl

सेंसेक्स 167 अंक निफ्टी 59 अंक बैंकनिफ्टी 98 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार l 

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 99.52 अंक यानी 0.14 फीसदी बढ़त के साथ 69,621.21 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वहीं निफ्टी 42.10 अंक यानी 0.20 फीसदी बढ़त के साथ 20,943.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

क्या है 5 राज्यों के चुनाव नतीजों के मायने,पक्ष-विपक्ष की कौन सी चाल हुई कारागार

07 दिसंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,564.03 करोड़ रुपए की बीकवाली की।

इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 9.66 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

मॉनेटरी पॉलिसी यानी मौद्रिक नीति की मीटिंग हर दो महीने में होती है। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली मीटिंग अप्रैल महीने में हुई थी।

FY23 में रेपो रेट 6 बार में 2.50 फीसदी बढ़ाई गई थी। RBI की MPC में छह सदस्य होते हैं।

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। सेंसेक्स 192.85 अंक यानी 0.28 फीसदी बढ़त के साथ 69,714.54 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Live Stock Market रिकॉर्ड तूफानी तेजी के बाद बाजार फिसला

वहीं निफ्टी 15.50 अंक यानी 0.07 फीसदी बढ़त के साथ 20,916.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल

ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत मिल रहे है। एशिया और डाओ फ्यूचर्स में सुस्ती देखने को मिल रही है।

लेकिन गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त दिख रही है। अमेरिकी बाजारों में कल रौनक रही जबकि नैस्डैक में करीब डेढ़ परसेंट का उछाल देखने को मिल रही है।

कल कैसे रही थी बाजार की चाल 

सेंसेक्स 132.04 अंक या 0.19 फीसदी गिरकर 69,521.69 पर और निफ्टी 36.50 अंक या 0.17 फीसदी गिरकर 20,901.20 पर बंद हुआ है।

सुविचार – जीवन में तीन बातों का हमेशा ध्यान रखें…

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच निफ्टी ने गिरावट के साथ 20,900 से नीचे शुरुआत की थी।

8 दिसंबर को होने वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति बैठक से पहले पूरे कारोबारी सत्र में इसमें कंसोलीडेशन देखने को मिला।

हालांकि, अंतिम घंटे की खरीदारी से निफ्टी को 20,900 पर बंद होने में मदद मिली।

 

Stock Market Trading Up RBI Monetary Policy 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button