मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

शेयर बाजार में आज भी तेजी का रुख, निफ्टी एक बार फिर 17500 के करीब

सेंसेक्स 296 अंक निफ्टी 87 अंक बैंकनिफ्टी 144 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार l 

stock market trading up sharemarket news updates in hindi

मुंबई (समयधारा) :  देश के शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है l

सेंसेक्स 296 अंक निफ्टी 87 अंक बैंकनिफ्टी 144 अंक ऊपर चढ़कर कर रहा है कारोबार l 

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am)

शेयर बाजार (Stock Market India) की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है।

सेंसेक्स 334.22 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 58684.75 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं निफ्टी 91.60 अंक यानी 0.53 फीसदी बढ़त के साथ 17479.80 के स्तर पर नजर आ रहा है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol-Diesel Price  4 अगस्त 2022)

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ईंधन की कीमतें जारी कर दी हैं और आज इसमें बदलाव नहीं किया गया है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतें 4 अगस्त को स्थिर हैं। बीते 2 महीने से रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पेट्रोल और डीजल के रेट नहीं बढ़ने से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को पेट्रोल पर 13.08 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 24.09 रुपये का नुकसान हो रहा है।

भारत अपनी ईंधन जरूरतों का 80 प्रतिशत इंपोर्ट से पूरा करता है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

stock market trading up sharemarket news updates in hindi

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है।

चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 102.63 रुपये और 94.24 रुपये और कोलकाता में 106.03 रुपये और 92.76 रुपये है।

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

प्री-ओपनिंग सेशन में बाजार की कमजोर शुरुआत हुई।

सेंसेक्स 70.39 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 58280.14 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं निफ्टी 57.90 अंक यानी 0.33 फीसदी टूटकर 17330.30 के स्तर पर नजर आ रहा है।”

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल (4 अगस्त2022)

वीकली एक्सपायरी के दिन ग्लोबल संकेत अच्छे नजर आ रहे है। एशिया में मजबूती देखने को मिली है।

SGX NIFTY 70 अंक उछलकर 17 हजार 500 के पार निकला है।

अच्छे नतीजों और आर्थिक आंकड़े से कल अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी दिखी ।कच्चे तेल के मोर्च पर भी अच्छी खबर है।

stock market trading up sharemarket news updates in hindi

अमेरिका में क्रूड भंडार बढ़ने और OPEC+ के सितंबर में उत्पादन 1 लाख बैरल बढ़ाने के फैसले से क्रूड कीमतों में नरमी आई है। ब्रेंट 97 डॉलर के नीचे आया।

कल कैसे रही थी बाजार की चाल (3 अगस्त2022)

लगातार 6 दिनों की तेजी के साथ निफ्टी ने कल (3 अगस्त) के कारोबार में 17400 का लेवल पार करने की कोशिश की।

वैसे 5 अगस्त को आने वाली मॉनीटरी पॉलिसी के पहले कल के कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी लगातार दो दिनों से कंसोलीडेशन के मूड में रहे।

सेंसेक्स कल 214 अंक यानी 58350.5 की बढ़त के साथ 58,350.5 के स्तर के साथ बंद हुआ था।

वहीं निफ्टी 43 अंक बढ़कर 17388 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक छोटे आकार का बुलिश कैंडल बनाया था।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button