मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस

शेयर बाजार में शुरूआती तेजी के बाद गिरावट का रुख

सेंसेक्स 44 अंक निफ्टी 5 अंक बैंकनिफ्टी 63अंक नीचे गिरकर कर रहे है कारोबार (9.40am)

stock market trading volatile banknifty sensex nifty down

मुंबई (समयधारा) : शेयर बाजार(Stock Market) में शुरूआती तेजी के बाद गिरावट का रुख है l 

सेंसेक्स 44 अंक निफ्टी 5 अंक बैंकनिफ्टी 63अंक नीचे गिरकर कर रहे है कारोबार (9.40am)

वैश्विक बाजारों में आज मिला जुला कारोबार हो रहा है l शुरुआत में SGX NIFTY में भी बढ़त थी पर अब वह भी सपाट कारोबार कर रहा है l 

शेयर बाजार की शुरुआत 

आज सुबह BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेसेंक्स 33.6  अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 52,516.31 के स्तर कारोबार कर रहा है।

वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 26.65  अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 15,748.15 के स्तर पर नजर आ रहा है।

OPEC+ की बैठक पर आज बाजार की नजर रहेगी।  क्रूड उत्पादन बढ़ाने पर फैसला हो सकता है।  

बैठक से पहले ब्रेंट फिर  75 डॉलर के पार निकला है।  आज OMCs, पेंट, टायर शेयरफोकस में रहेंगे।

ऑटो एंसिलरी शेयर आज एक्शन में  रहेंगे।  आज  जून ऑटो बिक्री आंकड़े आएंगे। 

महंगे पेट्रोल और कीमतें बढ़ने का डिमांड पर असर दिख सकता है ।

CV सेल्स में कमजोरी की आशंका है लेकिन ट्रैक्टर बिक्री मजबूत रहने की उम्मीद है।

प्री-ओपनिंग में बाजार (stock market trading volatile banknifty sensex nifty down)

मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई है।

सेसेंक्स 56.41अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 52539.12 के स्तर कारोबार कर रहा है।

वहीं निफ्टी 42.40 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 15763.90 के स्तर पर नजर आ रहा है।

निफ्टी और निफ्टी बैंक की वीकली एक्सपायरी पर आज बाजार  की नजर रहेगी। 

आवाज़ ट्रेडर्स पोल में 50 परसेंट जानकारों के मुताबिक निफ्टी की एक्सपायरी 15700 से 15800 के बीच हो सकती है।

आज सुबह करीब 7 बजे

ग्लोबल संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है। एशिया की सुस्त शुरुआत हुई है लेकिन SGX NIFTY और DOW FUTURES  में हल्की मजबूती देखने को मिल रही है। 

अमेरिका में कल S&P 500 ने फिर नया शिखर बनाया।  DOW भी 200 POINTS से ज्यादा चढ़कर  बंद हुआ।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button