मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स निफ्टी ऊपर चढ़कर बंद

सेंसेक्स 642 अंक निफ्टी 186 अंक बैंकनिफ्टी 305 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआ.

stock market updates in hindi sensex nifty banknifty up

मुंबई (समयधारा) : देश के शेयर बाजार में जोरदार तेजी दर्ज की गयी l 

सेंसेक्स 642 अंक निफ्टी 186 अंक बैंकनिफ्टी 305 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआ l 

लगातार 6 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में तेजी का रुख रहा l स्टॉक मार्केट में आज जोरदार उठापठक रही l 

कारोबार के अंत में BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेसेंक्स 641.72 अंक यानी 1.30 फीसदी की बढ़त के साथ 49,858.24 के स्तर पर बंद हुआ है।

वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 186.15 अंक यानी 1.28 फीसदी की मजबूती के साथ 14,744 के स्तर पर बंद हुआ है।

मिड और स्म़ॉलकैप शेयरों में भी बढत देखने को मिली और कारोबार के अंत में बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.35 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.41 फीसदी की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहे।

MOODYS ने भारत का GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाया है। 2021 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 12 फीसदी किया है।  

stock market updates in hindi sensex nifty banknifty up

किसी भी मॉल में एंट्री से पहले कोरोना टेस्ट होगा। मॉल जाने के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।

मुंबई के सभी मॉल के बाहर स्वैब कलेक्शन टीम रहेगी। बिना टेस्ट के किसी को भी मॉल में एंट्री नही दी जाएगी।

मुंबई में कल  2877 नए कोरोना केस सामने आए है। महाराष्ट्र में 24 घंटे में 25833 नए केस आए है।  अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए है।

MCX पर सोना 45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे कारोबार कर रहा है।

कॉमेक्स पर सोना 1730 डॉलर के पास है। US में बॉन्ड यील्ड बढ़ने से सोने में दबाव है। इधर डॉलर में मजबूती से सोने में सुस्ती आई है।

stock market updates in hindi sensex nifty banknifty up

MCX पर चांदी 67,000 रुपये प्रति 1 किलोग्राम के करीब कारोबार कर रहा है।

US में बॉन्ड यील्ड बढ़ने से दबाव देखने को मिल रहा है। डॉलर में मजबूती से चांदी की चमक फीकी पड़ी है। 

आज सुबह शेयर बाजार 

 BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स  सेसेंक्स 341.65 अंक यानी 0.69 फीसदी टूटकर 48,835.32 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स   निफ्टी 126.10 अंक यानी 0.87 फीसदी गिरकर 14,431.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button