मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस

शेयर बाजार में जोरदार गिरावट का रुख

इस समय सेंसेक्स 516 अंक निफ्टी 163 अंक बैंकनिफ्टी 379 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार (11.40am)

stockmarket india news updates in hindi market niche 

मुंबई (समयधारा) : देश के शेयर बाजारों में जोरदार गिरावट का रुख है l 

इस समय सेंसेक्स 516 अंक निफ्टी 163 अंक बैंकनिफ्टी 379 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार (11.40am)

Coronavirus Updates: देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 13,091 नए मामले सामने आए हैं और 340 लोगों की मौत हो गई है।

वहीं कल यानी 10 नवंबर को 11,466 नए मामले सामने आए थे और 460 लोगों की मौत हो गई थी। 

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक देश में एक्टिव मामलों की संख्या 1,39,683 है। जो कि पिछले 266 दिनों में सबसे कम है।

रिकवरी रेट 98.25 फीसदी पहुंच गया है। कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है।

आज सुबह शेयर बाजार  (stockmarket india news updates in hindi market niche )

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है।

सेसेंक्स 188.38 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 60164.44 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

वही निफ्टी 63.40 अंक यानी 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 17953.80 के स्तर पर नजर आ रहा है।

पेट्रोल डीजल (Petrol Diesel) की कीमतें : 

सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने आज लगातार सातवें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

पिछले 26 दिनों में पेट्रोल की कीमतें देखें तो इसमें 8.15 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी थी।

वहीं डीजल पिछले 29 दिनों में 9.35 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया था।

हालांकि, सरकार ने दिवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार की तरफ से एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती के बाद कई राज्य Petrol-डीजल पर लगने वाले वैट (VAT) में कटौती कर रहे हैं।

इससे पेट्रोल औऱ डीजल के दाम अपने पीक से कम हुए हैं।

प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार (stockmarket india news updates in hindi market niche )

मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई  है।

सेसेंक्स 13.85 अंक यानी 0.02 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 60366.67 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

और निफ्टी 85.70 अंक यानी 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 17931.50 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वैश्विक स्टॉक मार्केट का हालचाल 

ग्लोबल मार्केट से संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है। 

एशिया की बढ़त पर शुरुआत हुई है लेकिन SGX NIFTY चौथाई परसेंट नीचे कारोबार DOW FUTURES में भी फ्लैट कारोबार हो रहा है।

अमेरिकी बाजार कल गिरावट पर बंद हुए थे। अक्टूबर में CPI महंगाई के 30 साल के हाई पर पहुंचने चिंता बढ़ी है।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button