मार्केटbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

#StockMarket Live-वैश्विक बाजारों के कमजोर संकेतों से मार्केट नीचे

सेंसेक्स 151 अंक निफ्टी 40 अंक बैंकनिफ्टी 92 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार (9.55am)

stockmarket live news updates in hindi 

मुंबई (समयधारा):  देश के शेयर बाजार में आज गिरावट  के साथ कारोबार हो रहा है l

सेंसेक्स 151 अंक निफ्टी 40 अंक बैंकनिफ्टी 92 अंक नीचे गिरकर कर रहा है कारोबार (9.55am)

कच्चे तेल में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। क्रूड का भाव 76 डॉलर के पार निकला है।

कच्चे तेल का भाव में करीब 2% की तेजी दिखी। जिसके बाद ये हफ्ते के ऊपरी स्तर पर पहुंच चुका है।

डॉलर में 6 हफ्तों की सबसे बड़ी कमजोरी और फेड की ओर से उम्मीद से कम ब्याज बढ़ाने के बाद कच्चे तेल में कल तेजी देखने को मिली।

Navratri 2nd Day-माँ ब्रह्मचारिण की उपासना से तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार, संयम की वृद्धि होती है.

ब्रेंट क्रूड फ्यूचर का भाव 1.8% की बढ़त के साथ 76.69 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

जबकि, WTI क्रूड कल इतनी ही बढ़ोतरी के साथ 70.90 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

आज सुबह शेयर बाजार (9.19am) stockmarket live news updates in hindi 

23 मार्च को बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। सेंसेक्स 200 अंक टूटा है जबकि निफ्टी 17100 के नीचे खुला है।

सेंसेक्स 295.07 अंक यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 57,919.52 के स्तर पर नजर आ रहा था।

वहीं निफ्टी 88.05 अंक यानी 88.05 फीसदी की गिरावट के साथ 17063 के स्तर पर नजर आ रहा था।

फेड के फैसलों के बाद सोने की सुस्ती पर ब्रेक लगी । भाव करीब डेढ़ परसेंट से ज्यादा उछलकर 1975 डॉलर के करीब पहुंचा है।

डॉलर में कमजोरी के बाद विदेशी करेंसी वाले निवेशकों के लिए सोना सस्ते भाव पर उपलब्ध हुआ।

चांदी में कल 1.61% की बढ़त रही। जिसके बाद ये 22.786 डॉलर प्रति औंस के साथ फरवरी के बाद सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंचा।

Thursday Thoughts – करो तौबा अभी वक्त है…

फेड के फैसले के बाद कल डॉलर में कमजोरी देखने को मिली। इस बार करीब चौथाई फीसदी के साथ ही फेड ने संकेत दिए हैं कि,

2023 में अब केवल एक ही बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद कल डॉलर इंडेक्स 0.63% गिरकर 102.500 पर आ गया।

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट (9.01am)

बेंचमार्क इंडेक्स प्री-ओपनिंग में कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे है। 

सेंसेक्स 168.85 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 58,045.74 के स्तर पर नजर आ रहा था।

Navratri 2023 – जानें कब से शुरू हो रहे है चैत्र नवरात्रि? क्या है घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

वहीं निफ्टी 29.80 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 17,122.10 के स्तर पर नजर आ रहा था।

वैश्विक बाजारों का हाल-चाल stockmarket live news updates in hindi 

आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 27.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है।

वहीं, निक्केई करीब 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 27,400.37 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.44 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है।

ताइवान का बाजार फ्लैट कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.11 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 19,612.31 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वहीं, कोस्पी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.07 फीसदी की मामूली बढ़त देखने को मिल रही है।

अमेरिका की ट्रेजर सेक्रेटरी जेनेट येलेन ने एक बयान में साफ कर दिया है कि बैंक डिपॉजिटप इंश्योरेंस का दायरा बढ़ाने की कोई योजना नहीं है।

येलेन ने बुधवार को कहा कि FDIC बैंकिंग डिपॉजिट पर इंश्योरेंस का दायरा बढ़ाने पर विचार नहीं कर रहा है।

उन्होंने ने ये बयान अमेरिकी सिनेट की एक सब-कमेटी के सामने सुनवाई में कहा। फिलहाल अमेरिका में बैंक डिपॉजिट पर 2,50,000 डॉलर तक की रकम पर ही इंश्योरेंस की सुविधा है।

कल कैसे रही थी बाजार की चाल

भारतीय इक्विटी इंडेक्सेस लगातार दूसरे सत्र के लिए उच्च स्तर पर बंद हुए। लेकिन आज बुधवार 22 मार्च को उतार-चढ़ाव के बीच मामूली बढ़त देखने को मिली।

सेंसेक्स करीब 139.91 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 58,214.59 पर बंद हुआ। निफ्टी 44.40 अंक या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 17,151.90 पर बंद हुआ।

लेकिन उतार-चढ़ाव के बीच पूरे सत्र के दौरान हरे निशान में कारोबार करता रहा। ऑटो, बैंक और फार्मा शेयरो में आज खरीदारी देखने को मिली।

(इनपुट एजेंसी से भी)


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button