बिजनेस न्यूजbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेसमार्केट
Trending

लॉकडाउन : सिर्फ 1 घंटे में 1 करोड़ का Loan, दे अपने सपनों को नई उड़ान

नवंबर 2018 में Micro, Medium and Small Enterprises (MSMEs) सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए योजना की शुरुआत की थी

lockdown 1-crore-loan-in-just-1-hour

नई दिल्ली (समयधारा) : देश भर में कोरोनावायरस के वजह से लॉकडाउन जारी है l ऐसे में कई लोगों की नौकरी खतरे में है,

तो कई छोटे-मध्यम वर्ग के बिज़नेस डूबने की कगार पर है l  ऐसे में सभी लोगों की निगाहें केंद्र सरकार पर टिकी हुई है l

केंद्र सरकार ने भी निराश न करते हुए छोटे-मझोले व्यवसायों को 3 लाख करोड़ लोन की संजीवनी दी है l 

अगर आप के पास भी Business करने की इक्छा हो l अगर आपके पास कोई भी Business करने की आईडिया हो तो बस आपका हो गया काम l 

अगर आप भी कोई छोटा-मोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए केंद्र सरकार की बेहतर योजना है।

जिसमें आप घर बैठे एक क्लिक पर ही एक घंटे में एक करोड़ रुपये का लोन पा सकते हैं।

दरअसल सरकार ने नवंबर 2018 में Micro, Medium and Small Enterprises (MSMEs) सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए योजना की शुरुआत की थी।

इस योजना के तहत अगर आप कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आप 1 करोड़ रुपये तक का लोन ले सकते हैं।

इसकी पूरी प्रक्रिया स्मार्ट और डिजिटल है। (lockdown 1-crore-loan-in-just-1-hour)

इसमें आपको सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.psbloansin59minutes.com/signup पर विजिट करना होगा।

यहां पर आपको अपना नाम, ईमेल ID भरकर OTP जेनरेट करना होगा। OTP एंटर करने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

इसमें पोर्टल में ही अप्रूवल मिल जाता है। इसमें आप लोन लेने के लिए अपने पसंदीदा बैंक का भी चुनाव कर सकते हैं।

लोन लेने के लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट्स की भी जरूरत पड़ती है। पिछले 6 महीने की ट्रांजैक्शन की जानकारी देनी होगी।

GST आइडेंटीफिकेशन नंबर (GSTIN), GST यूजर आईडी, इनकम टैक्स ई-फाइलिंग से जुड़े हुए डॉक्यूमेंट्स XML फॉर्मेट देना होगा।

इस योजना का लाभ नए लोग ही उठा सकते हैं। यानी अगर आप इस योजना के हिस्सा हैं तो उन्हें इस तरह से आवेदन नहीं करना है।

अगर आपकी पोर्टल में दी गई सभी जानकारी सही है तो आपको 1 घंटे में लोन मिल जाएगा। (lockdown 1-crore-loan-in-just-1-hour)

साथ ही आप भी अपना मनपसंद बिजनेस शुरू कर सकते हैं। सरकार की इस योजना से लोन देने में पारदर्शिता आई है।

अब तक हजारों लोगों लोन का अप्रूवल मिल चुका है।

अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक पर https://msme.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं।

(इनपुट मनीकंट्रोल हिंदी के लेख पर आधारित)

 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button