बिजनेस न्यूजbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंटेक्नोलॉजीबिजनेसमार्केट
Trending

Paytm का इस्तेमाल हुआ महंगा,अब चुकाने पड़ेंगे एक्सट्रा चार्ज,जानें सारी डिटेल्स

कोरोना काल में मोबाइल वॉलेट पेटीेएम का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। यूजर्स क्रेडिट कार्ड से पेटीएम वॉलेट में पैसा डालकर धड़ल्ले से ट्रांजैक्शन कर रहे हैं....

Paytm users now have to pay extra charges

नई दिल्ली: अगर आप पेटीएम यूजर है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। अब Paytm का इस्तेमाल आपके लिए महंगा हो गया है।

अगर आप डिजिटल मोबाइल वॉलेट Paytm से बिजली-पानी का बिल भरते है, गैस सिलेंडर का भुगतान करते है,ग्रॉसरी स्टोर्स से सामान खरीदते है,अपने मोबाइल या डीटीएच का रिचार्ज करते है

या फिर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए क्रेडिट कार्ड से पेटीेएम का इस्तेमाल करते है तो आपको एक्सट्रा चार्ज देने (Paytm users now have to pay extra charges)पड़ेंगे।

दरअसल, कोरोना काल में मोबाइल वॉलेट पेटीेएम का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। यूजर्स क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से पेटीएम वॉलेट(Paytm Wallet) में पैसा डालकर धड़ल्ले से ट्रांजैक्शन कर रहे हैं।

इसलिए अब कंपनी ने कहा है कि अगर कोई यूजर पेटीेएम वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से पैसे एड करता है, तो उसे 2.5 फीसदी का एक्सट्रा चार्ज का भुगतान करना होगा।

वैसे,यह नियम 15 जनवरी 2021 से लागू हो चुका है।हालांंकि अगर आप अमेरिकन एक्सप्रेस के क्रेडिट कार्ड से पैसा एड करते हैं तो आपको 3 फीसदी एक्सट्रा चार्ज देना होगा।

कई यूजर्स का कहना है कि पेटीएम वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से पैसा जोड़ने पर उन्हें 2.07 फीसदी का चार्ज लग रहा है। वहीं, कई यूजर्स का कहना है कि उन्हें 4.07 फीसदी का चार्ज लग रहा है।

 

 

जानें Paytm इस्तेमाल पर एक्सट्रा चार्ज कब से लग रहा था 

Paytm users now have to pay extra charges

इससे पहले 15 अक्टूबर 2020 से कोई व्यक्ति पेटीएम वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से पैसा डालता था तो उसे 2 फीसदी का अतिरिक्त चार्ज देना होता था।

अगर आप क्रेडिट कार्ड से पेटीएम वॉलेट में 100 रुपये एड करते थे तो आपको क्रेडिट कार्ड से 102 रुपये का पेमेंट करना होता था। हालांकि, किसी भी मर्चेंट साइट पर पेटीएम से पेमेंट करने पर कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं देना होगा।

हालांकि पेटीएम से Paytm वॉलेट में ट्रांसफर करने पर भी कोई चार्ज नहीं देना होगा। वहीं, डेबिट कार्ड या नेटबैंकिंग से पेटीएम वॉलेट में मनी ऐड करने पर भी कोई चार्ज नहीं लगेगा।

इससे पहले कंपनी ने 1 जनवरी 2020 को भी नियमों में बदलाव किया गया था। महीने में क्रेडिट कार्ड(Credit Card) से 10 हजार रुपये से ज्यादा मनी एड करने पर कंपनी ने 2 फीसदी का चार्ज लेना शुरू कर दिया था।

 

Paytm users now have to pay extra charges


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button