बिजनेस न्यूजbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंएप्सटेक्नोलॉजीदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेस

आपके मोबाइल से निकलेगा कैश, Mobile Wallet की लिमिट अब 2 लाख रुपये

Payment Bank अब RTGS और NEFT के जरिये देंगे फंड ट्रांसफर की सुविधा

rbi monetary policy rtgs neft for non banks payment banks cash withdrawal allowed from mobile wallets 

नई दिल्ली (समयधारा) : रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने डिजिटल पेमेंट(Digital Payment) को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े ऐलान किये l 

पहले जानते है क्या है यह ऐलान l 

  • पेमेंट बैंक अपने यूजर्स को आरटीजीएस (RTGS) और एनईएफटी (NEFT) के जरिये फंड्स ट्रंसफर करने की सुविधा l 
  • पेमेंट बैंक की बैलेंस लिमिट को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये की सुविधाl 
  • मोबाइल वॉलेट से कैश विड्रॉ की सुविधा l
  • RBI ने फिनटेक कंपनियों, पेमेंट कंपनियों को भी RTGS और NEFT की मंजूरी दी l 

RBI POLICY से बाजार में जोरदार उछाल, बैंकनिफ्टी-सेंसेक्स-निफ्टी तेजी के साथ बंद

  • पेमेंट बैंक अपने यूजर्स को आरटीजीएस (RTGS) और एनईएफटी (NEFT) के जरिये फंड्स ट्रंसफर करने की सुविधा l 

डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2021-22 की पहली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक (MPC) में बड़ा एलान किया है। इसके तहत देश में अब NBFCs, फिनटेक स्टार्टअप्स (Fintech Startups) और पेमेंट बैंक अपने यूजर्स को आरटीजीएस (RTGS) और एनईएफटी (NEFT) के जरिये फंड्स ट्रंसफर करने की सुविधा दे सकेंगे।

rbi monetary policy rtgs neft for non banks payment banks cash withdrawal allowed from mobile wallets 

  • पेमेंट बैंक की बैलेंस लिमिट को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये की सुविधा l 

RBI के इस फैसले से बैंकों के अलावा दूसरे वित्ती(य संस्थाCन भी RTGS और NEFT के जरिए लेनदेन करने की फैसिलिटी ऑफर कर सकेंगे। इसके अलावा RBI ने पेटीएम-फोनपे जैसे प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (PPIs) को बड़ी राहत दी है। रिजर्व बैंक ने पेमेंट बैंक की बैलेंस लिमिट को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया है। इससे नॉन-बैंक यूजर्स अब एक दिन में 2 ला रुपये तक का लेनदेन कर सकेंगे।

  • मोबाइल वॉलेट से कैश विड्रॉ की सुविधा l

रिजर्व बैंक ने मोबाइल वॉलेट्स की अकाउंट लिमिट को बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया है। साथ ही अब आप मोबाइल वॉलेट से कैश विड्रॉ कर सकेंगे। इससे पेटीएम (Paytm) और फोनपे (PhonePe) जैसै मोबाइल वॉलेट यूजर्स को बड़ा फायदा मिलेगा। हालांकि यह फायदा उन्हीं को मिलेगा जिनकी KYC हो चुकी है। साथ ही RBI ने फिनटेक कंपनियों, पेमेंट कंपनियों को भी RTGS और NEFT की मंजूरी दे दी है।

  • RBI ने फिनटेक कंपनियों, पेमेंट कंपनियों को भी RTGS और NEFT की मंजूरी दी l 

जिन फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस को RTGS और NEFT की सुविधा मिली है, उनमें प्रीपेड इंस्ट्रू मेंट इश्यू  करने वाली फर्में, कार्ड नेटवर्क और व्हाडइट लेवल एटीएम शामिल हैं। साथ ही RBI जिन ट्रेड प्ले टफॉर्म्स को ऑपरेट करता है, वे भी इस फैसिलिटी अपने यूजर्स को ऑफर कर पाएंगे। RBI का मानना है कि इससे फाइनेंशियल सिस्टम में सेटलमेंट रिस्क कम होगा और डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज की पहुंच भी बढ़ेगी।

rbi monetary policy rtgs neft for non banks payment banks cash withdrawal allowed from mobile wallets 

फिनटेक कंपनी moneyHOP के फाउंडर मयंक गोयल ने कहा कि RBI के इस कदम से फिनटेक सेक्टर को बड़ा बूस्ट मिलेगा। पेमेंट इंस्ट्रूमेंट को मैक्सिमम यूटिलाइजेशन के लिए RBI ने प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (PPIs) के लिए फुल KYC को अनिवार्य कर दिया है। RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि बैंक और NBFCs के साथ पेमेंट बैंक, मोबाइल वॉलेट और कार्ड के बीच इंटरऑपरेटेबिलिटी बहुत जरूरी है।

(इनपुट एजेंसी से भी)


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button