बिजनेस न्यूजbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेसमार्केट

Bandhan Bank, RBI के कई बंधको से हुआ आजाद, पर MD-CEO के वेतन….

प्रमोटर हिस्सेदारी (promoter stake) पर रेगुलेटरी के मानदंडों को पूरा करने के बाद MD और CEO के वेतन पर लगी पाबंदी को हटा दिया

reserve-bank-of-india lifts-remuneration-curb-on-md-ceo-in-bandhan-bank

नई दिल्ली (समयधारा) : देश में RBI बैंकों पर अपना अंकुश लगाये रखता है l बैंकों के गलत व्यवहार, लेन-देन पर RBI की पैनी नजर रहती हैl 

इसी के चलते RBI कई बैंकों पर बंधन लगता है l बंधन का मतलब उन पर कुछ पाबंदियों का पहरा लगा देता है l

इसी कड़ी में उसने  बंधन बैंक (Bandhan Bank) पर भी कुछ पाबंदिया लगाई थी l

पर अब बंधन बैंक  के प्रमोटर्स और उसके निवेशकों के लिए खुशखबरी है।

बैंक ने कहा कि उसके प्रमोटर हिस्सेदारी (promoter stake) पर रेगुलेटरी के मानदंडों को पूरा करने के बाद MD और CEO के वेतन पर लगी पाबंदी को हटा दिया है।

बैंक के प्रमोटर की हिस्सेदारी को RBI के नियमों के मुताबिक 40 फीसदी से नीचे लाए जाने के बाद,

एमडी (MD) और सीईओ (CEO)  के वेतन पर लगी पाबंदी को हटाने का यह फैसला किया गया है।

reserve-bank-of-india lifts-remuneration-curb-on-md-ceo-in-bandhan-bank

3 अगस्त 2020 को बंधन फाइनेंशियल होल्डिंग्स लिमिटेड (Bandhan Financial Holdings Ltd -BFHL) ने एक ब्लॉक डील के जरिए बैंक में से अपनी हिस्सेदारी को कम किया है।

बैंक ने एक प्रेस रिलीज में कहा है कि RBI ने 17 अगस्त, 2020 के अपने कम्युनिकेशन के जरिए बैंक के MD और CEO के वेतन को फ्रीज करने की पाबंदी को हटा लिया है।
 
दरअसल, RBI ने 19 सितंबर 2018 को बंधन बैंक पर दो पाबंदियां लगाईं थीं।

पहली पाबंदी थी कि बंधन बैंक नई शाखाएं नहीं खोल सकता, अगर उसे नई शाखाएं खोलनी हैं तो पहले RBI की मंजूरी लेनी होगी।

दूसरी पाबंदी बैंक के MD और CEO वेतन पर रोक थी। RBI ने कुछ शर्तों के साथ 25 फरवरी 2020 को बंधन बैंक पर नई बांच खोलने पर लगा पाबंदी को हटा दिया था।

कुल मिलाकर बैंक पर लगाई गई सभी तरह की पाबंदियां हटा दी गई हैं।

बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस समय देशभर में बैंक के 4,559 बैंकिंग आउटलेट हैं और इसके ग्राहकों की संख्या 2.03 करोड़ से अधिक है।

reserve-bank-of-india lifts-remuneration-curb-on-md-ceo-in-bandhan-bank


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button