बिजनेस न्यूजbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेस
Trending

बड़ी खबर, फेड के फैसले के बाद रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 31 पैसे कमजोर होकर 80.29 के स्तर पर खुला।

 rupee at hit record low against us dollar 

नई दिल्ली: देश-विदेश के शेयर बाजारों में इस समय मंदी का दौर जारी है l

ऐसे में भारतीय शेयर बाजार भी उतार-चढाव के दौर से गुजर रहे है l इस बीच भारतीय रुपये में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है l

फेडरल रिजर्व के कठोर फैसले के बाद भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचला स्तर छुता नजर आया। 

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 31 पैसे कमजोर होकर 80.29 के स्तर पर खुला।

कारोबारी सत्र के आगे बढ़ने के साथ ही इसमें और गिरावट गहराई और रुपया 80.35 के स्तर तक जाता नजर आया।

फेड द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी से एशियन करेंसीस में भी कमजोरी देखने को मिल रही है।

साउथ कोरिया की करेंसी वॉर्न में 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली रही है जबकि फिलीपींस की करेंसी पेसो (peso) में 0.73 फीसदी,

चीन की करेंसी रॅन्मिन्बी (Renminbi) में 0.6 फीसदी, जापान की करेंसी येन (yen ) में 0.57 फीसदी,

थाइलैंड की करेंसी थाई बात (Thai Baht) में 0.51 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।

इससे पहले,

कल के शुरुआती कारोबार में भी रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 42 पैसे गिरकर अब तक के सबसे निचले स्तर 80.38 पर आ गया हैl 

डॉलर के मुकाबले रुपये में 6 महीने में सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट देखने को मिली है।

बता दें कि डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार के कारोबार में 79.98 के स्तर पर बंद हुआ था।

फिलहाल 10.20 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 80.51 के स्तर पर नजर आ रहा था।

बुधवार यानी 21 सितंबर को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 79.9750 के स्‍तर पर बंद हुआ थाl

 rupee at hit record low against us dollar 

बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 79.79 के स्‍तर पर खुला था और दिन के कारोबार के दौरान इसमें लगातार गिरावट देखी गई थी l 

बुधवार को डॉलर इंडेक्‍स (Dollar Index) 2 दशकों के उच्‍च स्‍तर 110.87 पर पहुंच गया था l

हालांकि, इस बात की संभावना काफी कम है कि महंगाई पर काबू पाने के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्‍याज दरों में 100 आधार अंकों (Basis Points) की बढ़ोतरी करेगा l


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button