बिजनेस न्यूजbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशबिजनेसराजनीति

Breaking:Stock Market के महारथी और बड़े कारोबारी राकेश झुनझुनवाला का निधन,PM Modi ने जताया शोक

राकेश झुनझुनवाला का निधन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 62 वर्ष की उम्र में हुआ है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है।

Stock-Market-big-Investor-Rakesh-Jhunjhunwala-passes-away-at-62-in-Mumbai

मुंबई:शेयर मार्केट को आज,रविवार,14 अगस्त 2022 को बड़ा सदमा लगा है। स्टॉक मार्केट(Stock market)के महारथी और दलाल स्ट्रीट में बिग बुल के नाम से मशहूर निवेशक और कारोबारी राकेश झनुझुनवाला का निधन हो गया (Stock-Market-big-Investor-Rakesh-Jhunjhunwala-passes-away)है।

शेयर मार्केट(Share Market) में उन्होंने(Rakesh-Jhunjhunwala)महज साढ़े पांच हजार रुपये से शुरूआत करके बिलेनियर बनने तक का सफर तय किया था।उनकी कुल संपत्तित तकरीबन 5.5 बिलियन डॉलर है।

वह ट्रेडिंग में उभरते युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहे है।

राकेश झुनझुनवाला का निधन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 62 वर्ष की उम्र में हुआ(Stock-Market-big-Investor-Rakesh-Jhunjhunwala-passes-away-at-62-in-Mumbai)है।

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया(PM Modi expressed grief on Rakesh Jhunjhunwala death)है।

सोशल मीडिया पर फैंस भी राकेश झुनझुनवाला की अकस्मात मौत से दुख और सदमे में है और उन्हें ट्वीट के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है।

क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी राकेश झुनझुनवाला की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

प्राप्त मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,राकेश झुनझुनवाला को आज सुबह तकरीबन 6 बजकर 45 मिनट पर ब्रीच कैंडी अस्पताल लाया गया था,जहां पर उन्हें मृत घोषित(Rakesh-Jhunjhunwala-died)कर दिया गया है।

वह बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

झुनझुनवाला कई स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे और उन्हें आखिरी बार एक सप्ताह पहले Akasa Air के लॉन्च पर देखा गया था।

Share Market collapsed:यूक्रेन पर रूस के अटैक से औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार,BSE,Senex में 2,000 अंकों की गिरावट दर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, राकेश झुनझुनवाला अजेय थे।

वह अपने पीछे फिनान्शियल वर्ल्ड में एक अमिट योगदान छोड़ गए हैं। उनका जाना दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।

अस्पताल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, सुबह 6.45 बजे अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई (Stock-Market-big-Investor-Rakesh-Jhunjhunwala-passes-away-at-62-in-Mumbai)थी।

वह कुछ दिन पहले भी अस्पताल में भर्ती रहकर गए थे।

उन्हें 2-3 सप्ताह पहले ही अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। लेकिन अस्पताल से जाने के बाद भी उनकी तबीयत सही नहीं रह रही थी।

सुबह दिल का दौरा पड़ने बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। अस्पताल लाते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

फोर्ब्स के मुताबिक, दिग्गज निवेशक, जिसे दलाल स्ट्रीट के बिग बुल के रूप में भी जाना जाता है, की कुल संपत्ति लगभग 5.5 बिलियन डॉलर है।

 

 

Stock Market में जोरदार तेजी, श्री सीमेंट-टाइटन आदि शेयरों में तेजी

 

 

 

Stock-Market-big-Investor-Rakesh-Jhunjhunwala-passes-away-at-62-in-Mumbai

(इनपुट एजेंसी से भी)


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button