breaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशबिजनेसबिजनेस न्यूजमार्केट

खुशखबरी!लोन EMI में 2 साल की राहत बढ़ाई जा सकती है: सुप्रीम कोर्ट से केंद्र

सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर कहा कि सरकार को इस मामले में फेयर रहना होगा....

नई दिल्ली:Loan moratorium period may be extended for two years-लोन मोराटोरियम यानि लोन की किस्त में राहत के मुद्दे दाखिल याचिका  पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।

इसमें सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कहा गया है कि लोन की किस्त में राहत (Loan Moratorium) की अवधि को दो साल आगे बढ़ाया जा सकता है।

गौरतलब है कि कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण लगे लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान सरकार व आरबीआई ने ग्राहकों को लोन मोराटोरियम (Loan moratorium)की सुविधा 31 अगस्त 2020 तक के लिए दी थी।

अब यह अवधि भी खत्म हो चुकी है और 1 सितंबर से ग्राहकों के सिर पर लोन की ईएमआई चुकाने की तलवार लटक रही है।

सुप्रीम कोर्ट में लोन मोरेटोरियम अवधि बढ़ाने और ब्याज पर ब्याज वसूलने के आरबीआई के फैसले को चुनौती देने के लिए कई याचिकाएं दाखिल की गई।

जिनपर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई की और इसमें सरकार व आरबीआई की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने शीर्ष कोर्ट को सूचित किया कि ऋणों के पुनर्भुगतान (Loan repayment) पर मोहलत 2 साल तक बढ़ सकती (Loan moratorium period may be extended for two years)है।

तुषार मेहता ने कहा कि हम प्रभावित क्षेत्रों की पहचान करने की प्रक्रिया में हैं, जो महामारी के चलते हुए नुकसान के प्रभाव के अनुसार अलग-अलग लाभ उठा सकते हैं।

जहां तक ब्याज पर ब्याज (Interest on interest on loans) के मामले का सवाल है तो इसपर तुषार मेहता ने कोर्ट से और समय मांगा है।

तुषार मेहता ने बताया कि केंद्र के अफसरों, बैंक एसोसिएशनों और RBI के बीच बैठक कर समाधान निकाला जा सकता है।

सॉलिसिटर जनरल की दलीलों के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अदालत में पहले ही इस मामले में तीन बार सुनवाई टाली जा चुकी है।

सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर कहा कि सरकार को इस मामले में फेयर रहना होगा – तुषार ने कहा कि सरकार ने एक हलफनामा भी दाखिल किया है। अब बुधवार को सुनवाई होगी।

गौरतलब है कि लोन मोराटेरियम पीरियड की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर आज सुनवाई हुई।

याचिककर्ता ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) से मोहलत की अवधि 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ाने की मांग की है।

Loan moratorium period may be extended for two years

याचिका में वकीलों, ट्रांसपोर्ट सेक्टर, टूरिस्ट गाइड, ट्रैवल एजेंसी और उनके ड्राइवरों अन्य सेक्टर के लोगों को छूट देने की मांग की गई है।

इस याचिका में कहा गया अधिकतर जनसंख्या खुद रोज़गार कमाने वाली हैं खास तौर सर्विस सेक्टर से जुड़े लोगों को कोरोना लॉकडाउन की वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

याचिका में कहा कि हालात इतने खराब है कि रिकवरी के लिए कंपनी अब कानून को हाथ में ले रही है।

हाल ही में आगरा में एक भयानक घटना हुई है, वित्त कंपनी के कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश के आगरा में वाहन मालिक द्वारा लिए गए ऋण का भुगतान न किए जाने पर यात्रियों से भरी बस को कथित तौर पर कब्ज़े में ले लिया।

 

Loan moratorium period may be extended for two years

 

(इनपुट एजेंसी से भी)


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button