राजनीतिbreaking_newsHome sliderदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंराजनीतिक खबरेंविश्व
Trending

मोदी ने मैक्रों का हैदराबाद हाउस में स्वागत किया

Modi-welcomes-macron-at-hyderabad-house

नई दिल्ली,11 मार्च:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय वार्ता से पहले हैदराबाद हाउस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का स्वागत(Modi-welcomes-macron-at-hyderabad-house) किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा,”हमारी दोस्ती की गौरवशाली किताब का अगला चरण।

द्विपक्षीय वार्ता से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi)ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में स्वागत किया।”

वार्ता के बाद विभिन्न क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

इससे पहले मैक्रों का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि फ्रांस, भारत का सबसे बेहतरीन साझेदार देश और यूरोप में भारत के प्रवेश का बिंदु होना चाहिए। 

विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज ने भी मैंक्रों से मुलाकात की। 

मैक्रों भारत के चार दिवसीय दौरे के लिए तहत शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे थे। इस यात्रा के दौरान वह रविवार को मोदी के साथ अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) सम्मेलन की सह अध्यक्षता भी करेंगे। 

भारत में अपनी यात्रा कार्यक्रम के दौरान मैक्रों आगरा और वाराणसी का दौरा भी करेंगे। साथ ही वह नई दिल्ली में छात्रों से भी मुखातिब होंगे।

वह सोमवार को वाराणसी की यात्रा के दौरान 75 मेगावॉट सौर संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। 

मई 2017 में कार्यालय संभालने के बाद मैक्रों का यह पहला भारत दौरा है। 

 

 

 

 

Modi-welcomes-macron-at-hyderabad-house

–आईएएनएस


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button