breaking_newsHome sliderदेशराजनीति

मोदी सरकार के 4 साल,’चुनाव पूर्व वादों’ की विफलता और ‘कुशासन’ के साथ ‘विश्वासघात दिवस’ के रूप में मनाएगी कांग्रेस

अगरतला, 24 मई | कांग्रेस नरेंद्र मोदी सरकार की चौथी वर्षगांठ को ‘विश्वासघात दिवस’ के रूप में मनाएगी, जिसके तहत पार्टी शनिवार को भाजपा के ‘चुनाव पूर्व वादों’ की विफलता और ‘कुशासन’ के बारे में बताएगी।

पार्टी के एक नेता ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

त्रिपुरा कांग्रेस प्रमुख बीरजीत सिन्हा ने मीडिया से कहा, “कांग्रेस मोदी सरकार की चौथी वर्षगांठ को पूरे देश में विश्वासघात दिवस के रूप में मनाएगीl

जिसमें पार्टी के चुनाव-पूर्व वादे पूरे न किए जाने और भाजपा नीत गठबंधन सरकार के कुशासन के बारे में लोगों के बीच चर्चा की जाएगी।”

पार्टी के अन्य नेताओं के साथ सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं को रोजगार देने के साथ चुनाव पूर्व किए अन्य वादों को भी नहीं निभाया।

उन्होंने कहा कि पार्टी ‘विश्वासघात दिवस’ के अंतर्गत शनिवार को पूरे देश के प्रत्येक जिले में प्रदर्शन और रैली करेगी और धरना देगी।

सिन्हा ने कहा, “भाजपा के सत्ता में आने के बाद चार साल से आम लोग काफी परेशानी में हैं। खासकर अल्पसंख्यक और दलित भय और हताशा के साथ दिन गुजार रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में बिना कानून व लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन किए, भाजपा सरकार एकतरफा कार्रवाई कर कांग्रेस और इसके संगठन के विभिन्न कार्यालयों को ध्वस्त कर रही है।

सिन्हा ने कहा, “इनमें से कुछ कार्यालय 70 वर्ष तक पुराने हैं और हमारे पास इसके लिए उचित आधिकारिक दस्तावेज हैं। यहां तक कि पश्चिमी त्रिपुरा के जिलाधिकारी और कलेक्टर इमारत ढहाने के खिलाफ स्थानीय अदालतों के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं।”

अधिकारियों का कहना है कि जिला प्रशासन ने 7 मई को मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस के कुछ कार्यालयों को इसलिए ढहा दिया, क्योंकि इनका निर्माण सरकारी जमीन पर किया गया था।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना कोई पूर्व नोटिस दिए अनैतिक रूप से कुछ पार्टी कार्यालयों को ढहा दिया। ये लोग किस तरह की विध्वंसक राजनीति कर रहे हैं, अंदाजा लगाया जा सकता है। 

–आईएएनएस


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button