breaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंबिजनेसबिजनेस न्यूजमार्केटराजनीति
Trending

दूसरें राहत पैकेज को लेकर मोदी की हाईलेवल मीटिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई अहम मंत्रियों के साथ मुलाकात, गृहमंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन सहित कई महत्वपूर्ण मंत्री अधिकारी शामिल

Modi’s high-level-meeting regarding 2nd-relief-package

नई दिल्ली,(समयधारा) : देश में इस समय कोरोना को लेकर काफी चिंताजनक हालात है l 

भारत की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गयी है l

पहले राहत पैकेज के बाद अर्थव्यवस्था को लेकर अब दूसरें राहत पैकेज का इंतजार देशवासी कर रहे है l

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कई अहम मंत्रियों के साथ मुलाकात की,

जिसमें गृहमंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन और आर्थिक मामलों से संबंधित मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे।

सूत्रों के मुताबिक इन बैठकों का उद्देश्य कोरोना की मार से जूझ रहे देश की इकोनॉमी को उबारने,

और कोरोना से निपटने के लिए आनेवाले दूसरे राहत पैकेज पर चर्चा करना था।

कोरोना राहत पैकेज : 5 किलो गेहूं-चावल 1 किलो दाल(3 महीने) 1 लाख 70 हजार करोड़ का पैकेज, 50 लाख का बिमा 

Modi’s high-level-meeting regarding 2nd-relief-package

पीएम मोदी ने आज गृहमंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से मुलाकात के बाद,

दूसरे मंत्रालयों जैसे एमएसएमई मंत्रालय से संबंधित पदाधिकारियों से भी मुलाकात की।

कोरोना के लिए नया 2 लाख करोड़ प्लस का राहत पैकेज तैयार..! जल्द होगी घोषणा 

वित्त मंत्रालय आज भारतीय इकोनॉमी में जान डालने के अपने प्रयासों और कोशिशों पर पीएम को अपना प्रजेनटेंशन भी देगा।

गौरतलब है कि वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को मासिक जीएसटी (GST) वसूली आकंड़े पेश ना करते हुए आगे की तिथि के लिए टाल दिये थे।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को सिविल एविएशन, लेबर और पावर मंत्रालय के साथ भी बैठक की थी।

इसके अलावा दूसरे राहत पैकेज की तैयारी में ही पीएम मोदी ने गुरुवार को कॉमर्स और एमएसएमई मंत्रालय के साथ भी बैठक की थी

जिसमें देश में घरेलू और विदेशी दोनों तरह के निवेशों को आकर्षित करने और छोटे और लघु उद्योंगों को प्रोत्साहित करने के उपायों पर चर्चा की गई थी।

इन बैठकों के दौरान होम मिनिस्टर और फाइनेंस मिनिस्टर भी उपस्थित थे।

कोरोना राहत पैकेज : अमेरिका ने दी 17.4 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त आर्थिक सहायता 

बता दें कि इसके पहले सरकार ने मार्च में 1.7 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का एलान किया था।

सूत्रों के मुताबिक सरकार जल्द ही इकोनॉमी और इंडिया इंक को राहत देने के लिए दूसरे पैकेज का एलान कर सकती है।

Modi’s high-level-meeting regarding 2nd-relief-package

(इनपुट एजेंसी से भी)


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button