
DELHI HINSA : TAHIR HUSSAIN KA VIRAL VIDEO GIRFTARI KI MANG
नईं दिल्ली, (समयधारा) : सोशल मीडिया में ताहिर हुसैन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमे वह छत पर डंडे लेकर खड़े दिख रहे है l
वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन पर सवाल उठने लगे है l
लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे है l वही खुद ताहिर हुसैन ने इस वीडियो की सत्यता पर मुहर लगा दी है l
और उन्होंने सफाई देते हुए कहा की यह वीडियो 24 फरवरी का है, और वह इसमें अपने परिवार को दहशतगर्दीयों से बचा रहे है l
अब इस वीडियो को लेकर दिल्ली में और सोशल मीडिया में राजनीति गरमागई है l
ताहिर हुसैन पर खुद केजरीवाल ने कहा की अगर वह दोषी है तो उसे डबल सजा दी जाए l राघव चड्ढा ने भी ताहिर के दोषी होने पर उन्हें सजा देने की बात कही l
DELHI HINSA : TAHIR HUSSAIN KA VIRAL VIDEO GIRFTARI KI MANG
देखें उनका यह वीडियो
दिल्ली में CAA को लेकर हुई हिंसा में 35 लोगों की मौत हो गयी है,
और करीब-करीब 200 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती है l जिनमें कुछ लोगों की हालत काफ़ी गंभीर बताई जा रही है.
अब तक इस मामले में 130 लोग गिरफ्तार किये जा चूके है l हिंसा को लेकर अलग-अलग थानों में 40 से भी ज्यादा एफ़आईआर दर्ज की गई है l
बुधवार को कोई बड़ी हिंसा नहीं हुई है l हालांकि रात के वक़्त मौजपुर समेत कुछ इलाक़ों में छिटपुट हिंसा की ख़बरें ज़रूर आईं थी l
दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान लगातार संवेदनशील इलाक़ों में गश्त कर रहे हैं l
दिल्ली धीरे-धीरे पटरी पर लौटती दिख रही है, हालांकि तनाव अब भी बना हुआ है l
वही दिल्ली हाई कोर्ट में आज सुनवाई के दौरान गृहमंत्रालय से भी सवाल किया गया है l
DELHI HINSA : TAHIR HUSSAIN KA VIRAL VIDEO GIRFTARI KI MANG
आपको यह खबर कैसी लगी?
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।







