राज्यों की खबरेंbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरें

Holi के दिन दिल्ली में लगी आग, कोई भी हताहत नहीं, लाखों के नुकसान की आशंका

बड़ी खबर : दिल्ली के अलीपुर में एक फैक्ट्री में आग लगी है, दमकल की 34 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं...

Delhi News Fire At Factory In Alipur 34 Fire Tenders At The Spot

नई दिल्‍ली : दिल्ली में आज तडके एक फेक्टरी में आग लगने की खबर आई है l 

दिल्ली के अलीपुर में एक फैक्ट्री में आग लग गई. दमकल की 34 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं l 

घटनास्‍थल से आग की लपटे नजर आ रही हैं l   दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया हैl

दमकल विभाग को दिल्ली के अलीपुर के बुधपुर में बड़ी आग लगने की जानकारी सुबह 6:15 बजे मिली l 

बताया जा रहा है, जहां आग लगी, वहां एक RO फैक्ट्री, वर्लपूल (whirlpool) के गोदाम और तेल के गोदाम हैं l 

आग बहुत बड़ी है, लेकिन अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं आई है l 

हालांकि, लाखों रुपये के सामान का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है l 

पुलिस ने पूरे इलाको को खाली कर लिया है, ताकि किसी अन्‍य अनहोनी से बचा जा सके l 


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Delhi News Fire At Factory In Alipur 34 Fire Tenders At The Spot
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button