breaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंराजनीतिराज्यों की खबरें
Trending

छतीसगढ़ के पूर्व CM अजित जोगी वेंटीलेटर पर

अजीत जोगी (Ajit Jogi) को कार्डियक अरेस्ट (cardiac arrest) आया, फ़िलहाल हालत नाजुक

former-chhattisgarh-cm-ajit-jogi suffered-cardiac-arrest-on-ventilator

रायपुर : एक तरफ देश भर में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है, तो दूसरी तरफ देश में एक के बाद एक सेलेब्रेटी की मौत की खबरें भी आ रही है l 

आज अचानक छतीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी (Ajit Jogi) को कार्डियक अरेस्ट (cardiac arrest) आया l

इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  फिलहाल वह वेंटिलेटर पर हैं।

सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें रायपुर के श्री नारायण हॉस्पिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है l अजीत जोगी (Ajit Jogi) स्टॉफ के हवाले से कहा जा रहा है कि,

सुबह नाश्ते के दौरान सीने में अचानक दर्द महसूस हुआ और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। 

पति को कराहते हुए देखकर पत्नी रेणु ने घर पर मौजूद स्टॉफ को बुलाया और आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंची।

उल्लेखनीय है कि लंबे समय से अजीत जोगी (Ajit Jogi) व्हील चेयर पर हैं। रोड एक्सीडेंट में उनके पैर को नुकसान हुआ था।

गौरतलब है कि मेडिकल साइंस में कार्डियक अरेस्ट उस अवस्था को कहते हैं जब दिल शरीर के में खून पंप करना बंद कर देता है l 

former-chhattisgarh-cm-ajit-jogi suffered-cardiac-arrest-on-ventilator

कार्डियक अरेस्ट अचानक होता है l  हालांकि जिन्हें दिल की बीमारी होती है उनमें कार्डियक अरेस्ट की आशंका ज्यादा होती है l 

डॉक्टरों के मुताबिक कार्डियक अरेस्ट से पहले छाती में दर्द, सांस लेने में परेशानी, पसीना आना, चक्कर आना, बेहोशी, जैसे लक्षण दिख सकते है l 

अजीत जोगी कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे हैं। हालांकि अब उन्होंने छत्तीसगढ़ जोगी कांग्रेस (जेसीसीजे) पार्टी बना ली है।

पिछले विधानसभा चुनाव में जोगी की पार्टी ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया था, लेकिन उन्हें खास फायदा नहीं हुआ था।

विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 90 में से 35 सीटों पर बसपा और 55 सीटों पर गठबंधन में अजीत जोगी की पार्टी ने चुनाव लड़ा।

दोनों के गठबंधन को सात सीटें मिली थीं, जिनमें दो बसपा की थीं।

इसके बाद लोकसभा चुनाव में सभी 11 सीटों पर बसपा ने अकेले चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली।

former-chhattisgarh-cm-ajit-jogi suffered-cardiac-arrest-on-ventilator


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Varsa

वर्षा कोठारी एक उभरती लेखिका है। पत्रकारिता जगत में कई ब्रैंड्स के साथ बतौर फ्रीलांसर काम किया है। अपने लेखन में रूचि के चलते समयधारा के साथ जुड़ी हुई है। वर्षा मुख्य रूप से मनोरंजन, हेल्थ और जरा हटके से संबंधित लेख लिखती है लेकिन साथ-साथ लेखन में प्रयोगात्मक चुनौतियां का सामना करने के लिए भी तत्पर रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button