राज्यों की खबरेंbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरें

EXIT POLL राजस्थान विधानसभा चुनाव-गहलोत बदलेंगे रिवाज, जानें क्या है एग्जिट पोल में जनता का मिजाज

राजस्थान के लगभग सभी एग्जिट पोल आ गए है और काटें की टक्कर में बीजेपी की सत्ता वापसी हो सकती है.

Rajasthan Chunav Exit-Poll-2023 Live-Updates-In-Hindi ExitPoll-Highlights

राजस्थान/ नयी दिल्ली (समयधारा) : 30 तारीख को तेलंगाना के चुनाव खत्म होते ही एग्जिट पोल (Exit Poll) आने शुरू हो गए l सबसे पहले बात करते है राजस्थान के एग्जिट पोल की : 

  • इंडिया टीवी और सीएनएक्स के एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में बीजेपी- कांग्रेस के बीच टाइट फाइट है।इसके अनुसार अशोक गहलोत दोबारा सीएम बन सकते हैं। डेटा के अनुसार कांग्रेस को इस बार राजस्थान में 94 से लेकर 104 सीटें मिल सकती है। वहीं बीजेपी को यहां 80 से 90 सीटें मिलने की संभावना है। अन्य के खाते में 14 से 18 सीटें जाने की संभवाना जताया जा रहा है।
  • ‘टीवी9-पोलस्ट्रेट’ के एग्जिट पोल के अनुसार, राजस्थान में भाजपा 100 से 110 सीटें हासिल करके सरकार बना सकती है तो सत्तारूढ़ कांग्रेस को 90 से 100 सीटें मिल सकती हैं। इस सर्वे में कहा गया है कि राजस्थान में अन्य को पांच से 15 सीटें हासिल हो सकती हैं।
  • टाइम्स नाउ-ईटीजी’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि राजस्थान में भाजपा 108 से 128 सीटें हासिल कर पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है जबकि कांग्रेस को 56 से 72 सीटों के साथ संतोष करना पड़ सकता है।
  • इंडिया टुडे-एक्सिस मॉय इंडिया’ के एग्जिट पोल के अनुसार, राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस 42 प्रतिशत मतों के साथ 86 से 106 सीटें हासिल कर सकती है तो भाजपा को 41 प्रतिशत मतों के साथ 80 से 100 सीटें हासिल हो सकती हैं।
  • टुडेज चाणक्य ने जहां कांग्रेस को आगे बताया है। वहीं न्यूज18 ने अपने एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को 111 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इस पोल में कांग्रेस 74 और अन्य को 14 सीटें मिलने की बात कही जा रही है।
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव के इस एग्जिट पोल में बीजेपी- कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। टीवी9 भारतवर्ष पोलस्ट्रेट एग्जिट पोल में कांग्रेस को 100-110 और बीजेपी को 90-100 सीटें मिलने के अनुमान है। निर्दलीय यहां 15 सीटें निकाल सकते हैं।।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 का एग्जिट पोल

चैनल/एजेंसीबीजेपीकांग्रेसअन्‍य
न्‍यूज18-MATRIZE1117414
ABP News94-11471-9109-19
टुडेज चाणक्‍य89 ± 12101 ± 129 ± 7
टाइम्स नाउ-ETG108-12856-7213-21
TV9-पोलस्‍टार100-11090-1005-15
इंडिया टुडे- माई एक्सिस80-10086-1069-18
रिपब्लिक टीवी- जन की बात100-12262-8514-15
दैनिक भास्‍कर95-115105-1200-15

Rajasthan Chunav Exit-Poll-2023 Live-Updates-In-Hindi ExitPoll-Highlights


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button