आईपीएलbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंक्रिकेटखेल
Trending

Highlights SRHvsRR- ‘नो-बॉल’ राजस्थान का फटा ढोल, जीता मैच फिसला

आईपीएल 2023 के 52वें मुकाबलें में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया

Highlights-match-52 SRHvsRR Sunrisers-Hyderabad-beat-Rajasthan-Royals-by-4-wickets

जयपुर: आईपीएल 2023 के 52वें मुकाबलें में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया l

आईपीएल 2023 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 7 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया।

यह रोमांचक मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत लिया। यह एक हाई स्कोरिंग मैच रहा। दोनों टीमों ने इस मैच में गजब बल्लेबाजी की।

लेकिन अंत में सनराइजर्स ने बाजी मार ली। तो आइये ऐसे में जानते हैं कि रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में आखिर क्या-क्या हुआ।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

ऐसे में आरआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए।

राजस्थान को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाने में जोस बटलर ने तूफानी 95 रन बनाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वहीं संजू सैमसन ने भी 66 रन की आतिशी पारी खेली। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने भी 35 रन बनाए।

वहीं बात करें हैदराबाद के गेंदबाजों की तो, एसआरएच की तरफ से भुवनेश्वर कुमार और मार्को यान्सन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Highlights-match-52 SRHvsRR Sunrisers-Hyderabad-beat-Rajasthan-Royals-by-4-wickets

Highlights DCvsRCB – दिल्ली ने दिखाया दम, बैंगलोर हुआ बेदम

Highlights DCvsRCB – दिल्ली ने दिखाया दम, बैंगलोर हुआ बेदम

सनराइजर्स हैदराबाद ने 215 रन का बड़ा लक्ष्य आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर चेज किया।

इस पूरे मैच में राजस्थान रॉयल्स का दबदबा रहा। लेकिन आखिरी 2 ओवर में सनराइजर्स ने काया पलट दी।

खासकर जब आखिरी गेंद पर हैदराबाद को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे, तो अब्दुल समद छक्का लगाने की कोशिश में आउट हो गए।

गौरतलब है कि वह नो बॉल रही। अगर वह लीगल गेंद होती तो आरआर 4 रन से यह मैच जीत गया होता।

Highlights-match-52 SRHvsRR Sunrisers-Hyderabad-beat-Rajasthan-Royals-by-4-wickets

लेकिन नो बॉल होने की वजह से अंतिम ओवर कर रहे संदीप शर्मा को एक और गेंद डालनी पड़ी,

जिस पर समद ने कड़ा प्रहार करते हुए छक्का जड़ दिया और हैदराबाद 4 विकेट से यह मैच जीत गई।

Highlights CSKvsMI – चेन्नई ने मुंबई को 6 विकेट से हराया

Highlights CSKvsMI – चेन्नई ने मुंबई को 6 विकेट से हराया

 

इस रन चेज में एसआरएच के लिए अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक (55) जड़कर अहम भूमिका निभाई।
वहीं राहुल त्रिपाठी ने भी 47 रन बनाकर अच्छा योगदान दिया। इसी के साथ अंत में 7 गेंद में 25 रन बनाकर ग्लेन फिलिप्स और 7 गेंद में ही 17 रन बनाकर अब्दुल समद ने सनराइजर्स के लिए मैच जीत लिया।
राजस्थान की तरफ से युजवेंद्र चहल 4 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। जबकि कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्विन को भी 1-1 विकेट मिली।

Highlights GTvsLSG – गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से गुजरात ने लखनऊ से छिनी जीत

Highlights GTvsLSG – गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से गुजरात ने लखनऊ से छिनी जीत

Highlights DCvsGT – रोमांचक मैच में दिल्ली ने गुजरात को 5 रन से दी मात

Highlights IPL16 CSKvsLSG Match-6: चेन्नई ने खोला जीत का खाता

Highlights IPL16 RCBvsMI Match-5 : विराट जीत के साथ बैंगलोर का जलवा, मुंबई को धुल चटाई

IPL16-Highlights Match-4 SRHvsRR – राजस्थान ने हैदराबाद को धुल चटाई

Highlights DCvsKKR – आखिरकार दिल्ली ने चखा जीत का स्वाद

Highlights RRvsGT – राशिद-नूर ने गुजरात को दिलाई शानदार जीत

Highlights IPL16 Match 9 KKRvsRCB-कोलकाता को मिली सीजन की पहली जीत


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button