breaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेश की अन्य ताजा खबरेंलाइफस्टाइल
Trending

जानें कब है महाशिवरात्रि 2019 पूजन, इस शुभ मुहूर्त में व्रत-पूजा से पूरी होंगी आपकी ये 6 मनोकामनाएं

happy-mahashivratri-2019-why-we-celebrate-mahashivratri-good-time-for-mahashivratri-puja-benefits-of-mahashivratri-puja

नई दिल्ली,3 मार्च : जानें कब है महाशिवरात्रि 2019 पूजन, इस शुभ मुहूर्त में व्रत-पूजा से पूरी होंगी आपकी ये 6 मनोकामनाएं l 

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का खासा महत्व है। इसे विवाहित,कुंवारी,स्त्री-पुरुष सभी मनाते है।

साल 2019 में महाशिवरात्रि 4 मार्च को मनाई जा रही है। महाशिवरात्रि से जुड़ी दो मान्यताएं है।

पहला, इसी दिन सृष्टि का सृजन हुआ था और दूसरी सबसे लोकप्रिय मान्यता है कि

इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह हुआ था। 

यूं तो शिवरात्रि प्रति माह की कृष्णपक्ष चतुर्दशी को मनाई जाती है

लेकिन फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को पड़ने वाली महाशिवरात्रि की विशेष मान्यता है क्योंकि शिव-पार्वती परिणय सूत्र में इसी दिन बंधे थे।

इस दिन मंदिरों के आगे शिव भक्तों की लंबी-लंबी कतारे लगती है

और भगवान शंकर और माता पार्वती की असीम कृपा पाने के लिए भक्तजन पूजा-अर्चना व व्रत करते है।

कहा जाता है कि महाशिवरात्रि पर अगर जल चढ़ाया जाए और पूरे विधि-विधान से पूजा की जाए तो सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

महाशिवरात्रि की पूजा खासतौर पर विवाहित महिलाएं और कुंवारी लड़कियां करती है

ताकि उन्हें मनचाहा वर प्राप्त हो सकें और विवाह में आने वाली अड़चनें दूर हो।

Mahashivratri,महाशिवरात्रि के दिन किए जाने वाले उपाय
Mahashivratri,महाशिवरात्रि के दिन किए जाने वाले उपाय

happy-mahashivratri-2019-why-we-celebrate-mahashivratri-good-time-for-mahashivratri-puja-benefits-of-mahashivratri-puja

ये है 2019 की महाशिवरात्रि पूजन का शुभ मुहूर्त

इस बार महाशिवरात्रि का त्यौहार 4 मार्च  2019 दिन सोमवार को हर्षोउल्लास से मनाया जाएगी ।

शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त (Maha Shivratri Shubh Muhurat)

शुभ मुहूर्त शुरू – शाम 04:28, 4 मार्च 2019

शुभ मुहूर्त समाप्त – 07:07, 5 मार्च 2019

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना एक से चार बार की जाएगी।

शिवभक्त अपनी इच्छानुसार शंकर भगवान की पूजा कर सकते है।

रात के प्रथम पहर में पूजा का समय :  शाम 06:22 से रात 09:28 तक

रात के दूसरे प्रहर में पूजा का समय : रात 09:28 से 12:35 तक

तीसरे प्रहर में पूजा का समय = रात 12:35 से 03:41तक

चौथे प्रहर में पूजा का समय =  रात 03:41 से अगले दिन सुबह 06:48 तक 

#mahashivratri, #Mahashivratri 2019 Date, #Mahashivratri news and updates in hindi, #Mahashivratri puja benefits, #कब है महाशिवरात्रि 2019, #कैसे करें महाशिवरात्रि की पूजा, #महाशिवरात्रि, #महाशिवरात्रि पूजा का समय, #महाशिवरात्रि से कौनसी इच्छाएं पूरी होती है, 100% guaranteed marriage, ahashivratri ki puja, kaise kare rudrabhishek, mahashivratri ka anushthan, Mahashivratri puja upay, vivah hone ke upay
इस महाशिवरात्रि को अपनाए ये उपाय, शत प्रतिशत शादी की गारंटी

इस विधि से करें महाशिवरात्रि की पूजा

भक्तजन महाशिवरात्रि को प्रात: जल्दी उठकर नहा लें और फिर मंदिर जाकर भगवान शिव

और माता पार्वती की पूजा करें। दर्शन हेतु यह प्रक्रिया दोपहर तक चलती रहती है

और दिन तक भी भक्तजन पूजा करते है। इसके बाद मंदिर के द्वार बंद कर दिए जाते है।

फिर शाम को दोबारा दर्शन हेतु मंदिर के द्वार खोले जाते है।

इस अवसर पर भक्तजन भगवान शिव, माता पार्वती, नंदी बैल, गणेश और कार्तिक जी की मूर्तियों की पूजा करते है।

शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाया जाता है, जिसे दूध, गुलाब जल, चंदन, दही, शहद, चीनी

और पानी आदि से मिलाकर तैयार किया जाता है और उसी से शंकर जी का अभिषेक करते है।

फिर शिवलिंग पर बेलपत्र,बेर और धतूरा चढ़ाया जाता है।

ज्यादातर भक्तजन महाशिवरात्रि पर व्रत भी रखते है और व्रत में पूरा दिन अन्न नहीं खाते।

वैसे कुछ भक्तजन एक विधि के अंतर्गत पूजा से पहले शाम में भोजन खा लेते है।

महाशिवरात्रि का व्रत रखने से ये मनोकामनाएं होती है पूर्ण

1.इस व्रत को कोई भी रख सकता है लेकिन अगर कुंवारी लड़कियां ये व्रत रखती है

तो उन्हें सुयोग्य वर जल्दी मिलता है और जिनकी शादी में अड़चन आ रही होती है वो दूर हो जाती है और जल्दी शादी होती है।

2.शादीशुदा महिलाएं ये व्रत रखती है तो उनके पति का स्वास्थ्य बना रहता है और जीवन उन्नत बनता,

आपस में प्रेम और सामंजस्य बनता है। अर्थात अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद मिलता है।

3.नि:संतान दंपत्ति अगर ये व्रत रखते है तो उन्हें संतान प्राप्ति होती है

4.जिन लोगों के जीवन में दरिद्रता ने घर कर लिया है। उन्हें ये व्रत करने से धन-धान्य,यश-कीर्ति,

सुख-समृद्धि, वैभव और ऐश्वर्य प्राप्त होता है। शरीर को आरोग्य वरदान प्राप्त होता है।

5.आपके जीवन के शत्रुओं का सफाया होता है। किसी ने भूत-प्रेत बाधा की हो तो चमत्कारी रूप से उससे रक्षा हो जाती है।

6.व्रत रखने पर भगवान शिव परिवार की ओर से करियर और नौकरी में मनचाही सफलता मिलती है

और आत्मविश्वास व पराक्रम में दोगुनी वृद्धि होती है।

happy-mahashivratri-2019-why-we-celebrate-mahashivratri-good-time-for-mahashivratri-puja-benefits-of-mahashivratri-puja


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button