
India-National-Sports-Awards-2024-Manu-Bhakar-See-Full-List-Of-Winners ManuBhakar DGukesh HarmanpreetSingh PraveenKumar
नई दिल्ली: युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा की।
इस बार खेल पुरस्कार थोक के भाव में बंटे हैं। पेरिस ओलंपिक में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली शूटर मनु भाकर के अलावा शतरंज विश्व चैंपियन डी गुकेश, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को खेल रत्न घोषित किया गया।
लिस्ट के अनुसार, 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड मिला, जिसमें दो लाइफ टाइम कैटिगरी में शामिल हैं।
पुरस्कार विजेताओं को 17 जनवरी, 2025 (शुक्रवार) को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में भारत के राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त होंगे।
रोचक बात यह है कि विजेताओं में कोई भी क्रिकेटर शामिल नहीं है।
आपको यह खबर कैसी लगी?
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।

