विश्वbreaking_newsअन्य ताजा खबरेंदेशदेश की अन्य ताजा खबरेंविभिन्न खबरें

कोरोना वैक्सीन लगाओं 1-2 लाख नहीं 10 लाख की कार मुफ्त पाओं…

वैक्सीन लगाने को लेकर इस अनोखे ऑफर से मिलेगी 10 लाख की कार

apply corona vaccine get a car worth 10 lakhs free

नई दिल्ली (समयधारा) :  देश ही नहीं विदेश में भी कोरोना का आतंक जारी है l कई देशों में वैक्सीनेशन को लेकर लोग जागरूक नहीं हैl

वहीं कुछ देशों के नागरिक अभी वैक्सीनेशन में ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे हैं,

जिसकी वजह से उनके लिए सरकारें कई ऑफर पेश कर रही हैं। ऐसे में कई देश कई तरह की योजना लेकर आये है l 

रूस ने अपने देश में वैक्सीनेशन मुहिम में तेजी लाने के लिए एक अनोखा ऑफर दिया है।

रूस की राजधानी मास्को के महापौर ने घोषणा की है कि जो भी कोरोना वैक्सीन के डोज लगावाएगा उन्हें नई कार फ्री में दी जाएगी।

apply corona vaccine get a car worth 10 lakhs free

मीडिया में आई खबर के मुताबिक मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन (Sergei Sobyanin) ने पिछले रविवार को यह ऐलान किया है कि

कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले को 10 लाख रुपये तक की कीमत की ब्रांड न्यू कार फ्री में दी जाएगी। उन्होनें उम्मीद जताई है कि

इससे वैक्सीनेशन की दर में सुधार होगा क्योंकि लोगों को एक नई कार घर ले जाने को मिल रही है जिसके आकर्षण में लोग वैक्सीनेशन के प्रति रुचि दिखाएंगे। 

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में देश में कोरोना वैक्सीनेशन मुहिम की गति मंद हुई है।

Sergei Sobyanin ने कहा कि 14 जून से 18 या उससे ज्यादा आयु के लोग इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

योजना का फायदा उठाने वाले लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लेना अनिवार्य होगा। यह योजना सिर्फ 11 जुलाई तक लागू रहेगी।

apply corona vaccine get a car worth 10 lakhs free

ऑफर का ऐलान करते समय उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी लोगों को कार नहीं दी जाएगी

बल्कि लॉटरी के जरिये कार दी जायेगी और विजेताओं के नाम लक्की ड्रॉ के मार्फत तय किया जाएगा।

मास्को के मेयर ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक हर हफ्ते में तकरीबन 5 कार वितरित की जाएगी

और कुल मिलाकर लक्की ड्रॉ के माध्मय से लगभग 20 कारों को मुफ्त में टीका लगवाने वाले लकी ड्रॉ के विजेताओं को दिया जाएगा।

गौरतलब है कि रूस में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण राजधानी मॉस्को में ही फैला है।

apply corona vaccine get a car worth 10 lakhs free

वहीं रूस की राजधानी मास्को में रविवार को कोरोना के 7,704 नए केस सामने आये हैं।

ये संख्या 24 दिसंबर के बाद से एक दिन में पाये जाने वाले नये मरीजों की सबसे अधिक संख्या है।

पूरे रूस में 14,723 नये केस दर्ज किए गए हैं जो कि 13 फरवरी के बाद से एक दिन में पाये जाने वाले सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या में सबसे अधिक है।


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button