breaking_newsHome sliderविभिन्न खबरेंविश्व

उत्तर कोरिया सालों से अमेरिका के साथ बुरा बर्ताव कर रहा है, अमेरिका का सब्र खत्म: ट्रंप

वाशिंगटन, 18 मार्च : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को उत्तर कोरिया पर आरोप लगाया कि वह वर्षो से अमेरिका के साथ बहुत बुरा बर्ताव कर रहा है। ट्रंप ने यह बात ऐसे समय में कही, जब इसके कुछ ही समय बाद अमेरिकी विदेशमंत्री रेक्स टिलरसन ने प्योंगयांग के खिलाफ सैन्य विकल्प खुले होने का संकेत दिया। ट्रप ने अपने निजी ट्विटर खाते से किए गए एक ट्वीट में यह भी कहा, “चीन ने इसमें कोई मदद नहीं की है।”

टिलरसन दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं और शनिवार को वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने वाले हैं।

दक्षिण कोरियाई विदेशमंत्री युन ब्यंग-से के साथ शुक्रवार को बैठक के बाद टिलरसन ने संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका की सामरिक संयम की नीति समाप्त हो गई है।

उन्होंने सियोल में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “हम कूटनीति, सुरक्षा और आर्थिक उपायों की नई संभावनाएं तलाश रहे हैं।”

–आईएएनएस


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button