breaking_newsHome sliderबिजनेसबिजनेस न्यूजविभिन्न खबरेंविश्व

फोर्ब्स 2018 की सूची में 10 सबसे शक्तिशाली लोगों में मोदी को मिला नौवां स्थान, टॉप पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

फोर्ब्स 2018: 10 सबसे शक्तिशाली लोगों में मोदी का नौवां स्थान

 

न्यूयॉर्क, 10 मई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स की 2018 की सूची में 10 सबसे शक्तिशाली लोगों में नौवां स्थान हासिल किया है। वहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस सूची में पहला स्थान हासिल किया है। 75 लोगों की सूची में मोदी के अलावा केवल एक ही भारतीय मुकेश अंबानी का नाम शामिल है।

फोर्ब्स की ओर से जारी सूची में सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में प्रधानमंत्री मोदी को जहां नौवां स्थान दिया गया है, वहीं रिलांयस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को 32वां स्थान प्राप्त हुआ है।

Mukesh Ambani only Indian businessman forbes most powerful people 2018 list number 32
रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन, मुकेश अंबानी (साभार-गूगल)

फोर्ब्स ने कहा, “इस धरती पर लगभग 7.5 अरब लोग रहते हैं। लेकिन इन 75 पुरुषों और महिलाओं ने दुनिया को बदला। विश्व के सबसे शक्तिशाली लोगों की फोर्ब्स की वार्षिक सूची 10 करोड़ लोगों में से एक की पहचान करती है, जिनका काम सबसे असरकारी है।”

फोर्ब्स ने कहा, “शी जिनपिंग को पहली बार मार्च में चीनी कांग्रेस द्वारा अपने संविधान में संशोधन करने के बाद इस सूची में पहला स्थान दिया गया है, जिसके अंतर्गत उनकी महत्ता और उनके कार्यकाल को बढ़ाया गया है। वह चेयरमैन माओ के बाद देश के बड़े नेता बनकर उभरे हैं।”

वहीं मोदी के नौवें स्थान पर चुने जाने के बारे में पत्रिका ने कहा, “मोदी ने हाल के दिनों में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद अपना कद वैश्विक नेता के तौर पर बढ़ाया है।

वह जलवायु परिवर्तन से निपटने के अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों में महत्वपूर्ण नेता के तौर पर उभरे हैं, क्योंकि वार्मिग(ग्लोबल वार्मिग) का प्रभाव उनके देश के करोड़ों ग्रामीण नागरिकों पर पड़ा है। मोदी अभी भी काफी लोकप्रिय बने हुए हैं।”

वहीं इस सूची में दूसरा स्थान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मिला और तीसरा स्थान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिया गया है।

 

–आईएएनएस


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button