breaking_newsHome sliderदेश की अन्य ताजा खबरेंराजनीतिक खबरेंविश्व

आज मोदी नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुट संग करेंगे द्विपक्षीय बैठक

नई दिल्ली,  24 मई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुट यहां गुरुवार को एक द्विपक्षीय बैठक करेंगे, और इस दौरान दोनों देशों के बीच साझा हित के सभी मुद्दों पर चर्चा होगी। यह बैठक यहां रुट के गुरुवार सुबह दो दिवसीय दौरे पर पहुंचने के कुछ देर बाद होगी।

रुट मोदी के पिछले वर्ष जून में हुए नीदरलैंड दौरे के एक वर्ष से कम समय में यहां आ रहे हैं।

रुट का यह जून 2015 के बाद दूसरा भारत दौरा है, लेकिन 2017 में प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद यह उनका पहला दौरा है।

रुट एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आ रहे हैं, जिनमें उप प्रधानमंत्री व कृषि मंत्री कारोला स्काउटन, विदेश व्यापार और विकास सहयोग मंत्री सिगरिद काग, बुनियादी ढांचा और जल प्रबंधन मंत्री कोरा वेन नियावेनहुइजेन और चिकित्सा देखभाल मंत्री केयर ब्रूनो ब्रुनिस शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, 130 कंपनियों के 230 व्यापारिक प्रतिनिधि भी रुट के साथ यहां ट्रेड मिशन में भाग लेने के लिए आएंगे।

बयान के अनुसार, “ट्रेड मिशन में शामिल होने वाली कंपनियां एग्रीफूड, बागवानी, लॉजिस्टिक्स, स्मार्ट सिटिज, जल, स्वास्थ्य व जीवन विज्ञान, आईटी, समुद्री क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके साथ ही भारत-नीदरलैंड सीईओ फोरम भी नई दिल्ली में आयोजित होगा।”

नई दिल्ली के बाद रुट बेंगलुरू का दौरा करेंगे, जहां वह अन्य गतिविधियों के साथ इसरो के परिसर जाएंगे।

भारत और नीदरलैंड के बीच अप्रैल 2017 से फरवरी 2018 तक 7.621 अरब डॉलर का द्विपक्षीय कारोबर हुआ। नीदरलैंड 2000 से दिसंबर 2017 के बीच कुल 23 अरब डॉलर के संचयी निवेश के साथ भारत में पांचवा सबसे बड़ा निवेशकर्ता देश है। नीदरलैंड में 2,35,000 प्रवासी भारतीय रहते हैं।

 

–आईएएनएस


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button