breaking_newsअन्य ताजा खबरेंबिजनेसमार्केटविभिन्न खबरेंविश्व
Trending

शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद, अमेरिकी बाजारों व एशियाई बाजारों में तेजी

ग्लोबल इकोनॉमी खुलने की उम्मीद में कच्चे तेल की कीमतों में भी जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। एशियाई बाजारों से भी आज अच्छे हरे संकेत दिख रहे हैं।

US-markets  Asian-markets boom Today 
नई दिल्ली : भारतीय शेयर बाजार खुलने से पहले वैश्विक बाजारों में आज तेजी का माहौल है l
कल अमेरिकी बाजारों में तेजी दर्ज की गयी l वही आज एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख है l 
अमेरिकी बाजारों में तेजी का सबसे बड़ा कारण कोरोना रही l हर बार कोरोना की वजह से मार्केट में गिरावट का रुख रहा l
पर कल जब कोरोना इलाज पर GILEAD के दावा आया तो बाजार को उसका सहारा मिला l
वही अमेरिकी बाजारों को टेक कंपनियों के नतीजे, फेड का फैसला व Facebookऔर Microsoft के नतीजे जैसे कई कारणों से सहारा मिला l
जिसकी वजह से कल के कारोबार में  DOW 530 अंक चढ़ कर बंद हुआ। वहीं, Nasdaq 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ा। 
ग्लोबल इकोनॉमी खुलने की उम्मीद में कच्चे तेल की कीमतों में भी जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है।
एशियाई बाजारों से भी आज अच्छे हरे संकेत दिख रहे हैं। एशिया में KOSPI 0.70 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।
जापान का बाजार निक्केई 2.55 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। SGX NIFTY में करीब 190 अंक यानी  1.97 फीसदी की मजबूती दिख रही है।
स्ट्रेट टाइम्स में भी 2.15 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। ताइवान का बाजार 1.54 फीसदी की बढ़त के साथ 10,937.77 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
US-markets  Asian-markets boom Today 
वहीं, हैंगसेंग 0.28 फीसदी की मजबूती के साथ 24,643.59 के स्तर पर नजर आ रहा है।
शंघाई कम्पोजिट भी 1.11 फीसदी की बढ़त के साथ 2,853.89 के स्तर पर दिख रहा है।
उधर अमेरिकी बाजारों में ब्रेंट का भाव 23 डॉलर के पार निकल गया है। US Fed ने दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।
ब्याज दरें जीरो के करीब रहेंगी। इकोनॉमी में रिकवरी आने तक पॉलिसी में बदलाव नहीं होगा।
बेरोजगारी खत्म करने और महंगाई पर काबू पर जोर रहेगा। US Fed ने ये भी कहा है कि कोरोना का इकोनॉमी पर काफी असर पड़ेगा।
कोरोना के इलाज को लेकर एक बड़ी खबर आई है। अमेरिकी दवा कंपनी GILEAD SCIENCES ने कहा है कि,
उसकी एंटीवायरल दवा remdesivir (रिमदेसीविर) ने कोरोना के मरीजों पर चल रहे ट्रायल में अच्छे परिणाम दिए हैं।
ये ट्रायल National Institute of Allergy and Infectious Diseases की तरफ से किए जा रहे हैं। 
US-markets  Asian-markets boom Today 
(इनपुट मनी कंट्रोल से भी)


आपको यह खबर कैसी लगी?

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो इसे अपने WhatsApp दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ऐसी ही और ताज़ा खबरों के लिए 'समयधारा' (Samaydhara) से जुड़े रहें।


Show More

Dharmesh Jain

धर्मेश जैन एक भारतीय उद्यमी, प्रमोशन रणनीतिकार, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और मीडिया व्यवसाय से जुड़े अनुभवी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें शेयर बाजार, रिटेल व्यापार, ज्वेलरी उद्योग, डिजिटल मीडिया और बिज़नेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में धर्मेश जैन Samaydhara.com के CEO और Business Head के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमोशन, ब्रांड विस्तार, कंटेंट ग्रोथ, मार्केटिंग नेटवर्क और बिज़नेस डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का नेतृत्व करते हैं। कॉलेज शिक्षा पूरी करने के बाद धर्मेश जैन ने अपने करियर की शुरुआत गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी उद्योग से की, जहां उन्होंने मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी शोरूम के साथ कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन वर्ष दुबई में रहकर ज्वेलरी और रिटेल व्यवसाय से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं की गोल्ड ज्वेलरी शॉप का संचालन भी किया, जहां उन्होंने रिटेल मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशन और बिज़नेस संचालन का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। मुंबई के एक बड़े मॉल में उन्होंने “Occassions” नाम से एक डिज़ाइनर स्टूडियो की स्थापना की, जो प्रीमियम फैशन और डिज़ाइनर कलेक्शन के लिए जाना गया। बाद में कार्य की अधिकता और आर्थिक कारणों से इस स्टूडियो को बंद करना पड़ा, लेकिन इस अनुभव ने उनके उद्यमी जीवन को और मजबूत बनाया। धर्मेश जैन ने Vigen India नामक एक फिजियोथेरेपी और वेलनेस कंपनी के साथ भी लगभग दो वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमोशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिज़नेस विस्तार के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। उन्हें शेयर बाजार में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे ट्रेडिंग, निवेश योजना, मार्केट व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। वर्तमान में धर्मेश जैन एक उद्यमी, प्रमोटर, मार्केटिंग डिस्ट्रीब्यूटर और बिज़नेस रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हैं और मीडिया विस्तार, ब्रांड प्रमोशन, निवेश योजना और नए व्यापारिक अवसरों पर कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button